लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर मायावती ने सरकार को घेरा, कहा-BJP देश का माहौल बिगाड़ रही है

By स्वाति सिंह | Updated: July 24, 2018 11:34 IST

BSP Supremo Mayawati Reaction on Mob Lynching: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। 

Open in App

लखनऊ, 24 जुलाई: मॉब लिंचिंग मामले पर बढ़ती हुई हिंसा को देखकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को प्रेस किया। उन्होंने कहा पूरे देश में लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं इसके लिए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। इसके साथ जैसा वादा किया था केंद्र ने उस तरह का माहौल नहीं दे पाई है। उन्होंने आगे कहा 'कोर्ट को इस मामले में खुद ही सज्ञान लेना चाहिए।' 

बता दें कि अभी हाल ही में मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं सामने आई हैं। बता दें कि रकबर खान अपने एक साथी असलम के साथ दो गायों को लेकर हरियाणा स्थित अपने गांव जा रहा था, जब वह लालावंडी गांव से होकर गुजर रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने गो तस्कर के संदेह में उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। खान को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस पर सवाल खड़े हुए थ। मंगलवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक रकबर के एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूटी हुई थी।

ये भी पढ़ें: पुलिस के दावों की खुली पोल, रकबर की टूटीं थी कई पसलियां, 12 जगह हैं चोट के निशान

इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उसके शरीर पर 12 चोट के निशान हैं। वहीं डाक्टरों अंदाजा लगाया है कि चोट के बाद रकबर के शरीर में आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट जांच टीम को दी जा चुकी है। वहीं अब पुलिस को घटनास्थल के फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 28 अगस्त को होनी है। याचिकाकर्ताओं ने पीठ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की। 

ये भी पढ़ें: RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, कहा- गाय का बीफ खाना बंद हो जाए तो रुक जाएगी मॉब लिंचिंग

वहीं दूसरा मामला मध्यप्रदेश का है जहां सिंगरौली में एक एक घर के बाहर बैठी अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझ कर मार दिया गया है। बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से गरमाए बाजार के कारण एक महिला को गांव के लोगों ने तब तक पीटा जब तक की महिला की जान नहीं चली गई। बेचारी महिला चीख-चीखकर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को गांव के बाहर गहरे गहरे नाले में फेंक दिया। महिला का शव शुक्रवार को पुलिस को मिला। रविवार को आए  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत सामने आया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मायावतीमॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

राजनीति अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत