बृहन्मुंबई महानगरपालिकाः शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, BJP प्रत्याशी को 1,385 मतों से हराया

By भाषा | Published: January 10, 2020 03:22 PM2020-01-10T15:22:56+5:302020-01-10T15:22:56+5:30

शिवसेना के उम्मीदवार विट्ठल लोकारे ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बबलू पंचाल को 1,385 मतों के अंतर से हराया। लोकारे को 4,427 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवर को 3,042 मत मिले।

Brihanmumbai Municipal Corporation: Shiv Sena gives blow to BJP, defeats BJP candidate by 1,385 votes | बृहन्मुंबई महानगरपालिकाः शिवसेना ने भाजपा को दिया झटका, BJP प्रत्याशी को 1,385 मतों से हराया

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड संख्या 141 का उपचुनाव जीत लिया।

Highlightsअधिकारियों ने बताया कि वार्ड में चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ था और मतों की गिनती शुक्रवार को हुई।हम यहां एक भी पेड़ नहीं काटेंगे बल्कि हम यहां और पौधे लगाएंगे।

शिवसेना ने उपनगरीय मानखुर्द में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड संख्या 141 का उपचुनाव जीत लिया।

अधिकारियों ने बताया कि वार्ड में चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ था और मतों की गिनती शुक्रवार को हुई। शिवसेना के उम्मीदवार विट्ठल लोकारे ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बबलू पंचाल को 1,385 मतों के अंतर से हराया। लोकारे को 4,427 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवर को 3,042 मत मिले।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का स्मारक शहर में जिस स्थान पर प्रस्तावित है, उस स्थान पर एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा, बल्कि प्रस्तावित स्मारक स्थल प्रियदर्शिनी गार्डन में स्वदेशी पेड़ों की प्रजातियां लगाई जाएंगी।

ठाकरे प्रियदर्शिनी गार्डन पहुंचे तथा स्मारक स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थल पर और पौधे रोपे जाने चाहिए। यह स्थान उस वक्त से विवादों में था जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने दिसंबर की शुरुआत में मीडिया में आई खबरों पर ट्वीट किया था कि स्मारक निर्माण के लिए करीब एक हजार पेड़ काटे जाएंगे।

विवाद पैदा होने पर ठाकरे ने औरंगाबाद नगर निगम को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके दिवंगत पिता के स्मारक के निर्माण के लिए एक भी पेड़ नहीं काटा जाए। ठाकरे ने प्रियदर्शिनी गार्डन के दौरे के दौरान एजेंसियों के साथ स्मारक योजना के ब्योरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा,‘‘हम यहां एक भी पेड़ नहीं काटेंगे बल्कि हम यहां और पौधे लगाएंगे।’’ 

Web Title: Brihanmumbai Municipal Corporation: Shiv Sena gives blow to BJP, defeats BJP candidate by 1,385 votes

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे