लाइव न्यूज़ :

योगेंद्र यादव का पूर्वानुमान: मोदी-शाह को 2019 के लोक सभा चुनाव में लगेगा 100 सीटों का चूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2018 12:13 IST

जिस हिंदी बेल्ट ने 2014 चुनाव में बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता दिलाई थी वही 2019 चुनाव में हार के लिए निर्णायक साबित होगी। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने इसकी विस्तृत वजहें बताई हैं।

Open in App

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव को मोदी-शाह के लिए बड़े झटके का पूर्वानुमान लगाया है। उनका मानना है कि 2014 में 272 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी 2019 में 200 सीटों के अंदर सिमट जाएगी। द प्रिंट के लिए लिखे गए एक लेख में योगेंद्र यादव ने कहा है कि मोदी की सत्ता की चाबी भारत के 'हिंदी बेल्ट' के पास है। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में बाकायदा आंकड़े भी पेश किए हैं।

योगेंद्र यादव का कहना है कि अगर भारत को पांच भाग में बांट दिए जाएं तो स्थिति थोड़ा साफ हो जाती है। भारत के इन पांच इलाकों का सियासी पैटर्न अलग तरह का है। यहां के मुद्दे अलग हैं। यहां चुनाव अलग तरीके से होता है। ये पांच इलाके हैं- उत्तर क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र और हिंदी बेल्ट।

पूर्व क्षेत्र में कुल 88 सीटें हैं। योगेंद्र यादव के मुताबिक यह एकमात्र ऐसा इलाका है जहां 2019 के चुनाव में बीजेपी को फायदा मिल सकता है। यहां से बीजेपी 20 सीटों का फायदा मिल सकता है।

पश्चिम क्षेत्र में कुल 78 सीटें हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र का इलाका आता है। योगेंद्र यादव के मुताबिक यहां गुजराती पीएम होने का मोदी को फायदा तो मिलेगा लेकिन एंटी एंकम्बेंसी फैक्टर बड़ा साबित होगा। इस इलाके से बीजेपी को 15-20 सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

दक्षिण क्षेत्र में कुल 132 सीटें हैं। यहां लोकसभा चुनाव में भी क्षेत्रीय मुद्दे प्रमुख होते हैं। योगेंद्र यादव के मुताबिक यहां मोदी बनाम राहुल का कोई मतलब नहीं है। यहां एआईएडीएमके को हथियाने की बीजेपी की रणनीति असफल हो गई है। चंद्रबाबू नायडू का गठबंधन तोड़ना भी बीजेपी के लिए धक्का है। यहां से 5-10 सीटों का घाटा लग सकता है।

उत्तर क्षेत्र में 19 सीटें आती हैं जिसमें पंजाब और जम्मू-कश्मीर का इलाका है। योगेंद्र यादव का अनुमान है कि यहां से बीजेपी 3-4 सीटों का नुकसान उठा सकती है।

हिंदी बेल्ट बीजेपी की हार या जीत के लिए निर्णायक साबित होगा। इस क्षेत्र में कुल 226 सीटें आती हैं। 2014 चुनाव में बीजेपी ने 192 सीटें जीत ली थी। योगेंद्र यादव का मानना है कि बीजेपी इन इलाकों में 50 सीटें खो सकती है। सपा-बसपा का गठबंधन बीजेपी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है।

देखिए मोदी सरकार के अबतक के कार्यकाल पर योगेंद्र यादव का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू-

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा