लाइव न्यूज़ :

फरवरी 2020 में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, अमित शाह की जगह पर कौन

By भाषा | Updated: December 17, 2019 20:27 IST

अभी अमित शाह गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों दायित्व संभाल रहे हैं जबकि जे पी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई राज्यों में पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी से शुरू होगा, जब ‘उत्तरायन’ प्रारंभ हो रहा है और हिन्दू रीति में इसे पवित्र माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के बदले जाने की संभावना नहीं है।उन्होंने संकेत दिया कि नये प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, जैसा पार्टी में चलन रहा है।

संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने एवं कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद अगले साल फरवरी में भाजपा के नये अध्यक्ष के कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

अभी अमित शाह गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष दोनों दायित्व संभाल रहे हैं जबकि जे पी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कई राज्यों में पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव 15 जनवरी से शुरू होगा, जब ‘उत्तरायन’ प्रारंभ हो रहा है और हिन्दू रीति में इसे पवित्र माना जाता है।

उन्होंने बताया कि बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों के बदले जाने की संभावना नहीं है क्योंकि इनकी हाल ही में नियुक्ति हुई है। उन्होंने संकेत दिया कि नये प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से होगा, जैसा पार्टी में चलन रहा है।

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक फरवरी के उतरार्द्ध में होने की संभावना है। उस समय या तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो जायेगा या पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नामित होने पर उनका अनुमोदन होगा। भाजपा संविधान के मुताबिक, 50 प्रतिशत राज्यों का चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया जा सकती है।

अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल करता है जिसमें जिला इकाइयों द्वारा निर्वाचित सदस्य, सभी विधायकों द्वारा अपने में से चुने गए 10 प्रतिशत सदस्य, प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद में उक्त राज्य में लोकसभा सदस्य के बराबर निर्वाचित सदस्य तथा पार्टी सांसदों द्वारा अपने में से चुने गए 10 प्रतिशत सदस्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि अमित शाह की 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी सरकार में उनके गृह मंत्री का दायित्व संभालने के कारण पार्टी के नये अध्यक्ष की कवायद शुरू हुई। इस दौरान अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं जबकि जे पी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डामोदी सरकारएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा