लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 16:05 IST

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दुबे बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हुये उपचुनाव में उच्च सदन के लिये चुने गये। यह सीट हाल ही में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन के कारण रिक्त हुयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदुबे 2005 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य भी रहे। इसके पहले वह बिहार विधानसभा के सदस्य भी थे।कनार्टक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति ने मंगलवार भाजपा का दामन थाम लिया।

राज्यसभा के लिये चुने गये भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने मंगलवार को उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दुबे को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दुबे बिहार से राज्यसभा की एक सीट पर हुये उपचुनाव में उच्च सदन के लिये चुने गये। यह सीट हाल ही में वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन के कारण रिक्त हुयी थी।

दुबे 2005 से 2014 तक लोकसभा के सदस्य भी रहे। इसके पहले वह बिहार विधानसभा के सदस्य भी थे। शपथ ग्रहण के समय केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता सदन थावर चंद गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन और भाजपा के राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव के अलावा राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा सहित राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

कर्नाटक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति भाजपा में शामिल हुए

कनार्टक से कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य के एस राममूर्ति ने मंगलवार भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी के केंद्रीय कायार्लय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह एवं भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में राममूर्ति ने भाजपा की सदस्यता ली।

राममूर्ति ने 16 अक्टूबर को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने स्वीकार कर लिया था। राममूर्ति ने आज भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । अतीत में कांग्रेस के भुवनेश्वर कालिता, संजय सिंह ने उच्च सदन से इस्तीफा दिया था।

सपा से नीरज शेखर, सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। ये सभी बाद मे भाजपा में शामिल हुए और भगवा दल के टिकट पर उच्च सदन के लिए पुन: निर्वाचित हुए। 

टॅग्स :इंडियाएम. वेकैंया नायडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा