लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली दान राशियों को लेकर भाजपा-कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:22 IST

भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘डरी हुई’’ केंद्र सरकार देश की सीमा में चीनी घुसपैठ, गोता लगाते विकास दर के आंकड़ों और खत्म होती नौकरियों पर कोई जवाब नहीं देती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आरजीएफ में ये सारी दान राशि महज कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी मेहुल चौकसी ने आरजीएफ को 10 लाख चंदा दिया जोकि देश से भाग चुका है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कहा कि इसी प्रकार यस बैंक घोटाले में गिरफ्तार आरोपी राणा कपूर ने सितम्बर 2016 में फाउंडेशन को 9.45 लाख रुपये दान किए।

नयी दिल्ली: भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी धर्मार्थ न्यास को धन शोधन के आरोपों में घिरे मेहुल चौकसी, राणा कपूर, जिग्नेश शाह और जाकिर नाइक के संगठनों से दान राशि मिली है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये सारी दान राशि महज कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी घोटालों के तार गांधी परिवार से जुड़े होते हैं।

भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘डरी हुई’’ केंद्र सरकार देश की सीमा में चीनी घुसपैठ, गोता लगाते विकास दर के आंकड़ों और खत्म होती नौकरियों पर कोई जवाब नहीं देती और उसकी जगह कांग्रेस, उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजीव गांधी फाउंडेशन, मौसम और भगवान को दोष देती है।

पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी मेहुल चौकसी जोकि देश से भाग चुका है, ने अगस्त 2014 में राजीव गांधी फाउंडेशन को अपने परिवार के मालिकाना हक वाली एक कंपनी के मार्फत 10 लाख रुपये की दान राशि दी।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यस बैंक घोटाले में गिरफ्तार आरोपी राणा कपूर ने सितम्बर 2016 में फाउंडेशन को 9.45 लाख रुपये दान किए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शाह के स्वामित्व वाली फाईनेंशियल टेक्नोलोजीज इंडिया लिमिटेड ने राजीव गाँधी चैरिटेबल ट्रस्ट को अक्टूबर 2011 में 50 लाख रुपये की दानराशि दी।

पात्रा ने आरोप लगाया कि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने अपने संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के माध्यम से राजीव गांधी धर्मार्थ न्यास को जुलाई 2011 में 50 लाख रुपये दान किए थे। लेकिन जब विवाद हुआ तब न्यास ने एक दूसरे खाते में इस राशि को लौटा दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने अलग खाते में पैसे भेजे क्योंकि दूसरे खाते की जांच चल रही थी।’’

पात्रा ने कहा, ‘‘इन कंपनियों से गांधी-वाड्रा परिवार के राजीव गांधी फाउंडेशन को लगातार डोनेशन मिलता रहा। आरजीएफ को डोनेशन महज कोई संयोग नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।’’ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा से सवाल पूछा कि आखिर ये सभी आरोपी भाजपा शासन में ही देश से बाहर भागने में कैसे सफल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सत्ता में है। यदि राजीव गांधी फाउंडेशन ने कुछ गलती की है या फिर कोई कानूनी उल्लंघन किया है तो सरकार के पास कुछ भी करने की आजादी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कई चीनी कंपनियों ने भी पीएम केयर्स कोष में राशि दान की है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश नरेश

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा