लाइव न्यूज़ :

अमित शाह को उम्मीद, संस्कृति की होगी जीत, राम मंदिर आंदोलन का परिणाम

By भाषा | Updated: September 21, 2018 00:23 IST

अमित शाह ने राम जन्मभूमि आंदोलन को स्वतंत्रता के बाद से देश का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जिसने समाज के सभी वर्गों को छू लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को आशा व्यक्त की कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन के परिणामस्वरूप "संस्कृति की जीत" होगी और लोकतंत्र में हमेशा लोगों की भावनाएं जीतती हैं। उन्होंने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भी मंदिर के जल्द निर्माण पर फिर से बल दिया और कहा कि समाज को जल्द "न्याय" दिए जाने की जरूरत है। शाह ने राम जन्मभूमि आंदोलन को स्वतंत्रता के बाद से देश का सबसे बड़ा आंदोलन बताया जिसने समाज के सभी वर्गों को छू लिया उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करेंगे। उनका इशारा उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई के संबंध में था।शाह ने कहा कि छह सदी पहले अयोध्या में मंदिर ध्वस्त होने के बाद से ही लोगों का आंदोलन चल रहा था और यह तब तक जारी रहेगा ‘‘जब तक कि संस्कृति की जीत नहीं हो जाती।’’ उन्होंने कहा, "लोगों की भावनाएं हमेशा लोकतंत्र में जीतती हैं, और मुझे विश्वास है कि यह आंदोलन इसी दिशा में जाएगा।" भागवत ने कल जल्द मंदिर के निर्माण पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि मंदिर के निर्माण से समाज के समुदायों के बीच विवाद के कारणों में से एक समाप्त हो जाएगा।उन्होंने गुरूवार को कहा, "हमें न्याय जल्दी देना होगा। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। समाज सर्वोच्च है।" वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा द्वारा लिखी गयी दो पुस्तकें ‘‘अयोध्या का चश्मदीद’’ और ‘‘युद्ध में अयोध्या’’ के विमोचन के मौके पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह संतोषजनक होगा अगर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी धर्मों के अनुयायी मिलकर काम करें। 

टॅग्स :अमित शाहराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा