त्रिपुरा: बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

By भारती द्विवेदी | Published: March 6, 2018 04:07 PM2018-03-06T16:07:54+5:302018-03-06T16:07:54+5:30

बिप्लब देब कुमार त्रिपुरा में भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी जिष्णु देब बर्मन संभालेंगे।

Biplab kumar dev will be sworn in as CM on 9th march, PM Modi may also participate | त्रिपुरा: बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

त्रिपुरा: बिप्लब कुमार देब 9 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली, 6 मार्च: त्रिपुरा में भाजपा पहली बार सरकार बनाने जा रही है। नौ मार्च को साढ़े दस बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। काफी अटकलों के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों के लिए ही नामों की घोषणा हो चुकी है। बिप्लब देब कुमार त्रिपुरा में भाजपा के मुख्यमंत्री होंगे और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी जिष्णु देब बर्मन संभालेंगे।

मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बिप्लब देब कुमार ने कहा है कि हमने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा सरकार के सभी मुख्यमंत्री और मंत्रियों को न्यौता भेजा है। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस न्यौते को स्वीकार करेंगे।


बता दें कि 3 मार्च को आए चुनाव परिणामों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी ने 59 में से  43 सीटों पर जीत हासिल की है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में बिप्लब सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक त्रिपुरा की राजधानी के सबसे बड़े स्टेडियम में भव्य समारोह 9 मार्च को होगा। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में 60 में से 59 सीटों पर हुए चुनाव में सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस दौरान बीजेपी को  35 जबकि उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी के साथ कुल 43 सीटों पर जीत मिली। वहीं सत्ताधारी सीपीएम महज 16 सीटों पर ही सिमट गई।  

Web Title: Biplab kumar dev will be sworn in as CM on 9th march, PM Modi may also participate

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे