लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर हमला, कहा-सरकार बनेगी, हम लालू यादव की तरह सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2020 15:16 IST

तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी और हम लालू यादव की तरह सामाजिक न्याय के साथ साथ आर्थिक न्याय भी करेंगे. तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सूबे में सामाजिक न्याय किया था.

Open in App
ठळक मुद्देहम भरोसा दिलाते हैं यदि मेरी सरकार बनी तो हम सामाजिक न्याय के साथ साथ हम आर्थिक न्याय भी करेंगे. नीतीश कुमार ने कोरोना पर नजर रखने के लिए राजनीतिक दलों की कमेटी बनाने का सदन में आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनी.तेजस्वी ने कहा कि कोरोना की जांच प्रतिदिन एक लाख हो या दो लाख, पॉजिटिव रिपोर्ट दो से ढाई हजार ही आते हैं.

पटनाःबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज बिहार की नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है.

तबियत खराब होने के तमाम कयासों के बीच नेता प्रतिपक्ष ने एक पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने बिहार से जुडे़ उन तमाम परेशानियों को लेकर सवाल किया, जिसकी अनदेखी लगातार सरकार कर रही है.

तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी और हम लालू यादव की तरह सामाजिक न्याय के साथ साथ आर्थिक न्याय भी करेंगे. तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सूबे में सामाजिक न्याय किया था.

हम भरोसा दिलाते हैं यदि मेरी सरकार बनी तो हम सामाजिक न्याय के साथ साथ हम आर्थिक न्याय भी करेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना पर नजर रखने के लिए राजनीतिक दलों की कमेटी बनाने का सदन में आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कमेटी नहीं बनी.

तेजस्वी ने कहा कि कोरोना की जांच प्रतिदिन एक लाख हो या दो लाख, पॉजिटिव रिपोर्ट दो से ढाई हजार ही आते हैं. इसका क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि बाढ़ में इतनी क्षति बिहार को हुई हो. कभी ऐसा नहीं हुआ होगा कि एक साथ इतने सारे बांध टूट जाएं.

नीतीश जी से हम पूछना चाहते हैं कि 84 लाख की आबादी प्रभवित हुई है तो केंद्र ने टीम भेजी की नहीं, केंद्र से कितनी सहायता मिली है? कोरोना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बिहार की जनता को लगातार गुमराह कर रही है.

कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं हो रहा है. पहले भी हर रोज ढाई हजार पॉजिटिव मिल रहे थे और आज जब 1 लाख कोरोना टेस्ट हो रहे हैं तब भी ढाई हजार पॉजिटिव केस आ रहे हैं. सच तो ये है कि आज सिर्फ एंटीजन टेस्ट हो रहा है. सरकार एंटीजन टेस्ट कर अपनी वाहवाही लूट रही और लोगो को गुमराह कर रही है. 

राजधानी पटना में राजद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान तेजस्वी ने कहा कि मैंने पहल की तो सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार सरकार एक्टिव हो हुई, लेकिन गोपालगंज में हुए हत्याकांड पर अभी तक क्यों कुछ नहीं किया गया. रामाश्रय सिंह कुशवाहा और जेपी यादव की पत्नी को कब न्याय मिलेगा.

प्रवासी मजदूरों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार देंगे. आज सभी फिर से वापस जा रहे हैं. हवाईजहाज और लक्जरी बस से लोगों को वापस ले जाया जा रहा है. चुनाव से पहले आप घोषणा पर घोषणा किये जा रहे.

हमें इतना बताइए आपने क्या किया है बाढ़ और कोरोना के लिए? मुख्यमंत्री जी बताइए कब कमिटि बनाइएगा. आगे तेजस्वी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलता हो उसपर कैसे विश्वास होगा? मुख्यमंत्री तो कहते थे कि मास्क नहीं पहनो. फिर कहा सबको रोजगार देंगे, लेकिन आज तक इनकी सरकार ने एक भी ढंग का काम नहीं किया है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा