लाइव न्यूज़ :

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और विधान परिषद में मनोनयन, सीएम नीतीश ने ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा, भाजपा-जदयू में सहमति नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2021 15:53 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बीच मुलाकात हुई थी.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और जदयू के नेताओं की संख्या लगभग बराबर रहेगी.प्रदेश नेतृत्व व आलाकमान जल्द इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री से बात भी करेगा.गौरतलब हो कि 16 नवंबर को मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी.

पटनाः बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में मनोनयन के मुद्दे पर भाजपा और जदयू में अभी सहमति नहीं बन गई है.

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और जदयू के नेताओं की संख्या लगभग बराबर रहेगी, लेकिन अब तक भाजपा की ओर से इस बारे में कोई चर्चा नहीं करने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी असमंजस में हैं. नीतीश ने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी के लिए भाजपा पर ठिकरा फोड़ते हुए कहा कि विलंब भाजपा की आरे से हो रही है.

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ. हमेशा से हम शुरुआत में ही पूरे मंत्रिमंडल का विस्तार कर देते थे.नीतीश ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता उनसे मिले थे, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार पर बात नहीं हुई. बिहार में हमलोग जो काम कर रहे हैं, उस पर बातचीत हुई.

राय नहीं आ जाएगी, तब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा

उन्होंने कहा कि जब तक उन लोगों (भाजपा) की राय नहीं आ जाएगी, तब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा. हालांकि, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री से मिले थे. प्रदेश नेतृत्व व आलाकमान जल्द इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री से बात भी करेगा.

मुख्यमंत्री ने जो चिंता जताई है, उसका जल्द समाधान कर लिया जाएगा. नियमानुसार बिहार में सीएम समेत 36 मंत्री हो सकते हैं. अभी सिर्फ 14 मंत्री हैं. गौरतलब हो कि 16 नवंबर को मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी. तभी से मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं.

जदयू के तल्ख तेवर को देखते हुए भाजपा बैकफुट पर है

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की घटना के बाद जदयू के तल्ख तेवर को देखते हुए भाजपा बैकफुट पर है. हालांकि, नाराज नीतीश कुमार को मनाने में जुटे रहे. इस समय बिहार सरकार में ऐसे कई मंत्री हैं, जिनके पास 5 से 6 विभाग की जिम्मेदारी है. इसकी वजह से लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर रहे हैं?

बिहार में मध्याविध चुनाव तय: तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के अस्थिर होने का दावा करते हुए कहा कि बिहार में मध्याविध चुनाव होना तय है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से मध्याविध चुनाव के लिए तैयार रहने को कह दिया है. तेजस्वी ने महागठबंधन में जदयू के शाामिल होने की चर्चाओं को खारिज कर दिया.

टॅग्स :बिहारपटनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा