लाइव न्यूज़ :

'बिहार में का बा' पर आपस में उलझीं दो लोक गायिका मैथिली और नेहा, राजनीतिक पार्टियों को मिला नया मुद्दा

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 17, 2020 14:52 IST

मैथिली के वीडियो को सत्ता पक्ष जमकर भुना रहा है, वहीं विपक्ष नेहा के गाने के जरिए बीजेपी और जेडीयू से सवाल खड़े कर रहा है। दोनों से तीखी बयानबाजी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दो युवा लोक गायिका आपस में उलझ गई हैं, जोकि खूब वायरल हो रहा है। 'बिहार में का बा' मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने गाना गाया है।

पटनाः बिहार चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं और नेता धुआंधार प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दो युवा लोक गायिका आपस में उलझ गई हैं, जोकि खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, 'बिहार में का बा' मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने गाना गाया है। विपक्ष इस गाने के मुद्दा बनाकर सत्ता पक्ष से सवाल कर रहाल है, जिसका जवाब न केवल बीजेपी और जेडीयू दे रही है बल्कि दूसरी लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी दिया है।

मैथिली ठाकुर ने वीडियो को ट्वीट कर विपक्ष को जवाब दिया है। उनका कहा है कि मिथिला में दरभंगा एयरपोर्ट, एम्‍स भी बन रहा है, हर गांव में सड़क, 24 घंटे बिजली है और जो स्‍कूल झोपड़ी में चल रहा था वो अब पक्‍के मकान में है। मैथिली ठाकुर ने अपने गाने के जरिए इशारों ही इशारों में नेहा सिंह पर निशाना साधा है। 

मैथिली ठाकुर का वीडियो वायरल होने के बाद नेहा सिंह उनके वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'लोक-कलाकारों को लोक के हितों से समझौता नहीं करना चाहिए।' मैथिली के वीडियो को सत्ता पक्ष जमकर भुना रहा है, वहीं विपक्ष नेहा के गाने के जरिए बीजेपी और जेडीयू से सवाल खड़े कर रहा है। दोनों से तीखी बयानबाजी की जा रही है।

आपको बता दें, राज्य में चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और तीन चरणों में होंगे। वहीं, नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चली। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।   

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा