प्रियंका गांधी वाड्रा की 'सुंदरता' पर बयान देकर फंसे बीजेपी के मंत्री, कांग्रेस ने चौतरफा घेरा 

By धीरज पाल | Published: January 25, 2019 12:47 PM2019-01-25T12:47:22+5:302019-01-25T12:47:22+5:30

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर कहा कि इससे रॉबर्ट वाड्रा का मामला चर्चा में आएगा और बीजेपी को फायदा होगा।

Bihar BJP Minister vinod narayan jha comments on priyanka gandhi vadra congress general secretary | प्रियंका गांधी वाड्रा की 'सुंदरता' पर बयान देकर फंसे बीजेपी के मंत्री, कांग्रेस ने चौतरफा घेरा 

प्रियंका गांधी वाड्रा की 'सुंदरता' पर बयान देकर फंसे बीजेपी के मंत्री, कांग्रेस ने चौतरफा घेरा 

प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का कमान की कमान संभालने के बाद देश की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बयान आने शुरू हो गए। बिहार के भारतीय जनता पार्टी के मंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस सहित अन्य दलों ने निंदा करते हुए कड़ी आलोचना की है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव बनाये जाने पर बीजेपी सरकार में मंत्री विनोद नरायाण झा ने टिप्पणी की है। 

विनोद नारायण झा ने कहा कि खूबसूरत चेहरों के दम पर वोट नहीं पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बहुत सुंदर है लेकिन इससे उनको राजनीतिक में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हो सकती है। इसके अलावा झा ने कहा कि प्रियंका के आने से चुनाव कांग्रेस नहीं जीत पाएगी।  इस बयान के बाद कांग्रेस सहित अन्य दलों ने कड़ी आलोचना की है। 

जेडयू ने कहा कि विनोद नरायाण झा को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, बुधवार को कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी की कमान सौंपी. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में आने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 

बीजेपी को होगा लाभ 

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर कहा कि प्रियंका अपने पति राबर्ट वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में प्रवेश कर रही हैं। यह अच्‍छा ही है क्‍योंकि इससे वाड्रा का मामला चर्चा में आएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसका फायदा बीजेपी को होगा। वहीं, जेडीयू के उपाध्‍यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का स्‍वागत किया था। 

Web Title: Bihar BJP Minister vinod narayan jha comments on priyanka gandhi vadra congress general secretary