लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनावः राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार, पार्टी का दावा कांग्रेस बनाएगी सरकार

By शीलेष शर्मा | Updated: March 17, 2021 21:18 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान झुकने वाले नहीं है और सरकार को ये कानून वापस लेने ही होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देना डरेंगे, ना झुकेंगे, अत्याचार का सामना, सत्याग्रह से करेंगे।तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून बनाने की है।पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर कई किसान संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शरद पवार के उस बयान के बाद कि असम में भाजपा सरकार की वापसी होने के संकेत हैं।

कांग्रेस ने असम की चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुये पार्टी के प्रचार को तेज़ करने के इरादे से आज फ़ैसला लिया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को 19 और 20 मार्च को तथा प्रियंका गाँधी  21 और 22 मार्च को असम में पार्टी का चुनावी प्रचार करेंगे। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार असम में पार्टी द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वे ने भी साफ़ किया है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुक़ाबला होने के बाबजूद यदि पार्टी अपने प्रचार अभियान को तेज़ करती है तो कोई उसे सत्ता में आने से नहीं रोक सकेगा।

असम के चुनावों की ज़िम्मेदारी संभाल रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि असम में नई सरकार कांग्रेस की होगी। शरद पवार के उस आंकलन पर कि भाजपा की असम वापसी दिख रही है पर कोई टिप्पड़ी नहीं की लेकिन साफ़ किया कि चुनाव के नतीज़े बतायेंगे कि किस का आंकलन सही था।

केरल के प्रभारी महासचिव तारिक़ अनवर का भी मानना था कि असम ही नहीं केरल में भी कांग्रेस का गठबंधन चुनाव जीतेगा ,हालांकि यहाँ भी शरद पवार ने रांकपा और वाम दलों के गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।

कांग्रेस पवार के दावों को सिरे से खारिज़ कर रही है,क्योंकि चुनाव वाले राज्यों में पार्टी द्वारा एक सप्ताह पूर्व जो सर्वेक्षण कराया उसके अनुसार केरल और असम में कांग्रेस का गठबंधन तथा तमिलनाडु डीएमके और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि असम के चुनावी प्रचार के बाद राहुल केरल में पार्टी के लिये चुनावी प्रचार के लिये जायेंगे।  

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा