लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक जयपुर होटल से हो सकते हैं शिफ्ट, CM गहलोत का आरोप- MLA के खरीद-फरोख्त का BJP ने रेट बढ़ाया

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 31, 2020 10:42 IST

Rajasthan Politics Update: राज्यपाल कलराज मिश्र ने अशोक गहलोत की सरकार की ओर से चौथी बार भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विधानसभा का पांचवां सत्र 14 अगस्त से बुलाने को मंजूरी दे दी। इससे सत्र बुलाने को लेकर सरकार और राजभवन के बीच कई दिनों से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सियासी संकट में जारी होने के वक्त से कांग्रेस के लगभग 100 विधायक जयपुर स्थित फेयरमाउंट होटल में रहे रहे हैं।सचिन पायलट खेमे के 18 विधायक गुड़गांव के किसी फार्म हाउस में हैं।

जयपुर:राजस्थान की सियासत में हर दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी ये है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अपने विधायकों को जयपुर से कहीं और शिफ्ट कर सकते हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर से किसी और शहर में ले जाने की तैयारी में हैं। फिलहाल सभी कांग्रेस विधायक जो गहलोत खेमे में हैं वो जयपुर स्थित फेयरमाउंट होटल में ठहरे हुए हैं। कांग्रेस के लगभग 100 विधायक जयपुर स्थित फेयरमाउंट होटल में रहे रहे हैं।

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक विधायकों को आज (31 जुलाई) को फेयरमाउंट होटल से चेकआउट करने को कहा गया है। साथ ही यह भी बोला गया है कि वो अपना 15 दिनों का सामान घर से मंगा लें। सूत्रों के मुताबिक विधायकों को जयपुर से जैसलमेर के सूर्यगढ़ ले जाया जा सकता है। 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 15वीं राजस्थान विधानसभा का पांचवां सत्र शुक्रवार 14 अगस्त को सुबह 11 बजे आहूत किया है। यानी 14 अगस्त कर विधायकों को कहीं और रखा जाएगा। 

अशोक गहलोत (फाइल फोटो)" title="राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)"/>
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

CM अशोक गहलोत का आरोप- राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का रेट बढ़ा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार (30 जुलाई)  को दावा किया कि आगामी विधानसभा सत्र की तारीख तय होने के बाद राज्य में विधायकों के खरीद-फरोख्त का 'रेट’ बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और सरकार गिराने का षडयंत्र करने वाली भाजपा को जनता माफ नहीं करेगी। इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बसपा प्रमुख मायावती डर और मजबूरी में बयान दे रही हैं। 

अशोक गहलोत ने कहा, जब से विधानसभा सत्र बुलाने की घोषणा हुई है, राजस्थान में खरीद-फरोख्त (विधायकों की) का ‘रेट’ बढ़ गया है। इससे पहले पहली किस्त 10 करोड़ रुपये और दूसरी किस्त 15 करोड़ रुपये थी। अब यह असीमित हो गई है। सब लोग जानते हैं कौन लोग खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

गहलोत ने कहा,' सत्र बुलाने में देरी करने का यह पूरा खेल इसलिये होता है ... जिस तरीके से भाजपा ने हार्स ट्रेडिंग का ठेका ले रखा है, भाजपा की ओर से हमारी पार्टी के लोगों के माध्यम से हार्स ट्रेडिंग हुई, सबको मालूम है।

अशोक गहलोत ने कहा, मैं आज फिर कहना चाहूंगा कि कर्नाटक, मध्यप्रदेश के बाद में जिस रूप में राजस्थान पर हमला किया गया है ... राजस्थान में उनको मुंह की खानी पड़ेगी और यहां हमारी एकजुटता है ... सरकार हमारी पूरे पांच साल तक चलेगी.. इनके तमाम षडयंत्र विफल होंगे और पूरे देश में एक संदेश जाएगा।'

अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर 18 विधायक सचिन पायलट के साथ चले गए हैं, उनका जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि उन विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में आना चाहिए लेकिन वे भाजपा की गोद में बैठे हैं।

टॅग्स :अशोक गहलोतभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा