लाइव न्यूज़ :

कोरोना: दफनाने को लेकर ओवैसी की अपील, 'किसी कीमत पर 5 से ज्याद लोग ना जाएं, किसी को खोना मुश्किल होता है' 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2020 13:17 IST

तेलंगाना में 107 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। राज्य में कोविड-19 के बीते दिन 30 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी 30 लोग और मृतक दिल्ली के तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले तेलंगाना के 300 लोगों की कोरोना वायरस की जांच अभी की जानी है। असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना सरकार को धन्यवाद किया है।

हैदराबाद:  AIMIM पार्टी के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के अंतिम संस्कार या दफनाने को लेकर ट्वीटर पर अपील की है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, ''दफनाए जाने के दौरान किसी भी कीमत पर पांच से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए। मुझे पता है कि किसी को खोना हमारे लिए बेहद मुश्किल होता है लेकिन ये भी याद रखना है कि आप अपने आसपास के लोगों के लिए भी बड़ी जिम्मेदारी रखते हैं। इसलिए उन्हे किसी कीमत पर जोखिम में न डालें''

एक अन्य ट्वीट में, असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना सरकार को धन्यवाद कहा है। ''इन प्रमुख बिंदुओं पर गौर करने के लिए राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। यह सुनिश्चित करना सभी मुसलमानों पर निर्भर करता है कि नमाज-ए-जनाजा का मतलब भीड़ नहीं है। आदर्श रूप से 2 लोगों को ततफीन में भाग लेना चाहिए और कब्रिस्तान में ही नमाज-ए-जनाजा किया जाना चाहिए।''

तेलंगाना में 107 लोग कोरोना से संक्रमित

तेलंगाना में 107 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। राज्य में कोविड-19 के बीते दिन 30 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी 30 लोग और मृतक दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पहले जिन छह लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई थी उन्होंने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले तेलंगाना के 300 लोगों की कोरोना वायरस की जांच अभी की जानी है। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 300 से अधिक लोगों की अभी जांच की जरूरत है। सरकार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले उनके परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों से जांच का आग्रह कर रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत