लाइव न्यूज़ :

विधायक दल की बैठक में गलहोत का ऐलान, लड़ाई लोकतंत्र बचाने की, जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:18 IST

मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा,‘‘ पूरा राजस्थान आपके साथ है, यह खाली सरकार की लड़ाई नहीं है। यह देश में लो‍कतंत्र बचाने की लडाई है जिसमें आप ही जीतोगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र को बचाने की मौजूदा लड़ाई में अगर हमें राष्ट्रपति भवन या प्रधानमंत्री के घर के बाहर तक जाना पड़ा तो हम जाएंगेगहलोत यहां विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि लोकतंत्र को बचाने की मौजूदा लड़ाई में अगर हमें राष्ट्रपति भवन या प्रधानमंत्री के घर के बाहर तक जाना पड़ा तो हम जाएंगे, हम इसमें चूकने वाले नहीं हैं। गहलोत यहां विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधायकों से कहा, ‘‘ आपकी ताकत है जिसकी बदौलत हम राजभवन तक पहुंचे हैं। ये लड़ाई किस स्तर की है, किस मकसद से है यह आप सबके सामने है। यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।’’

गहलोत ने कहा,‘‘कांग्रेस पार्टी का संदेश पूरे देश के लिए अहम मोड़ हो सकता है, वह लड़ाई हम लड़ रहे है। राजस्थान में आप लोग जिस मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं हमें विश्वास है कि विजय आप सबके साथ में होगी।’’ गहलोत ने कहा,'‘आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद में सभी विधायकों से फीडबैक लेंगे कि प्रदेश की जनता क्या चाहती है। उस रूप में आगे की रणनीति का फैसला किया जाएगा। हमें चाहे कहीं जाना पड़े चाहे, राष्ट्रपति भवन तक जाना पड़े हम जाएंगे, प्रधानमंत्री के घर के बाहर जाना पड़े हम जाएंगे, हम चूकने वाले नहीं हैं।’’ मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा,‘‘ पूरा राजस्थान आपके साथ है, यह खाली सरकार की लड़ाई नहीं है।

यह देश में लो‍कतंत्र बचाने की लडाई है जिसमें आप ही जीतोगे।’’ अपने संबोधन के दौरान गहलोत ने विधायकों से पूछा कि क्या यह लड़ाई जारी रखनी है तो सभी विधायकों ने हाथ उठाकर कहा कि हाँ बिल्कुल हमें यह लड़ाई जारी रखनी है तथा हम इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे। राज्य में ईडी, इनकम टैक्स व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के छापों की ओर इशारा करते हुए गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा,‘‘आज जिस रूप में देश में घमंड और अहम में सरकार चल रही है, जिस प्रकार से ये तांडव कर रहे हैं लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं ...

लोकतंत्र में सरकार बदलती रहती हैं पर इस प्रकार का आतंक जो यह सरकार कर रही है , (उसकी हम) कल्पना नहीं कर सकते।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विधायकों से कहा,' प्रजातंत्र के संघर्ष के एक नए पन्ने, संविधान की परिपाटी को बुलंद रखने का जो एक नया अध्याय आपने जोड़ा है ये भविष्य में कभी भी मिटने वाला नहीं है। लोग विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनते हैं परन्तु महत्वपूर्ण बात यह है कि हम क्या छोड़कर गए जो इतिहास के पन्नों पर याद रखा जाएगा।'

विधायकों को कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस व उसके समर्थक निर्दलीय व अन्य विधायका जयपुर के बाहर एक होटल में ठहरे हुए हैं। भाषा पृथ्वी राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :अशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा