लाइव न्यूज़ :

CAA पर आज BJP के डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत करेंगे अमित शाह, एक साथ देश भर में 42 जगहों पर लांच होगा कैंपेन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 10:15 IST

कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में इस अभियान की शुरूआत करेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह लखनऊ में, निर्मला सीतारमण राजस्थान की राजधानी व नितिन गड़करी नागपुर में आज डोर टू डोर अभियान की शुरूआत करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने इस कैंपेन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी तैयारी की है।पार्टी के नेता लोगों को सीएए से होने वाले फायदे के बारे में बताने का काम करेंगे।

नागरिकता कानून को लेकर देश भर में जनजागरण अभियान चलाने का भारतीय जनता पार्टी ने फैसला किया है। इस जनजागरण को पांच जनवरी से शुरू करने की तैयारी भाजपा ने की है। इसी के तहत डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत दिल्ली में अमित शाह करेंगे।

इसी समय देश के अलग-अलग 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता सीएए को लेकर डोर टू डोर कैंपेन की शुरूआत करेंगे। भाजपा ने इस कैंपेन के माध्यम से 10 दिनों के अंदर देश के करीब 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य बनाया है। इन लोगों तक पहुंचकर पार्टी के नेता उन्हें सीएए से होने वाले फायदे के बारे में बताने का काम करेंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद में इस अभियान की शुरूआत करेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह लखनऊ में, निर्मला सीतारमण राजस्थान की राजधानी व नितिन गड़करी नागपुर में आज डोर टू डोर अभियान की शुरूआत करेंगे। 

इसके अलावा, पार्टी ने इस कैंपेन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी तैयारी की है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान व छत्तीसगढ़ में रमण सिंह व अलग-अलग नेता प्रदेश के विभिन्न जगहों पर आज इस अभियान की शुरूआत करेंगे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा