लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने दी राहुल गांधी को चुनौती, कहा-अगर बीजेपी ने किसी उद्योगपति का कर्ज माफ किया है तो देश को बताएं

By भाषा | Updated: April 19, 2018 23:33 IST

राहुल की ओर से जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' कहे जाने पर शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस तरह जीएसटी के बारे में नहीं कहना चाहिए क्योंकि शौचालयों के निर्माण , सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने और अंतरिक्ष में उपग्रहों को भेजने में इसका इस्तेमाल हो रहा है। 

Open in App

बेंगलूरू, 19 अप्रैल: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी कि देश को 'गुमराह' करने की बजाय वह सार्वजनिक तौर पर बताएं कि क्या बीजेपी सरकार ने एक भी उद्योगपति का कर्ज माफ किया है। यहां व्यापार एवं उद्योग जगत के नेताओं से मुखातिब शाह ने कहा , 'मैं ( चुनाव प्रचार के दौरान ) यहां राहुल गांधी के भाषण सुन रहा था। वह कहते रहते हैं कि मोदी सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती लेकिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर देती है।' 

राहुल को चुनौती देते हुए शाह ने कहा , 'यदि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसी उद्योगपति का कर्ज माफ किया है तो उन्हें देश को गुमराह करने की बजाय वह सार्वजनिक तौर पर बताएं।' शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को कर्ज माफी और फंसे हुए कर्ज ( एनपीए ) के बीच का फर्क नहीं पता। उन्होंने कहा , 'इसके ( समझ की कमी के ) कारण वह देश को गुमराह कर रहे हैं ..... यदि वह विश्वेश्वरैया के नाम का भी उच्चारण कर लें तो काफी होगा।'

शाह संभवत : राहुल की ओर से भारत रत्न से सम्मानित इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के नाम का कथित तौर पर गलत उच्चारण किए जाने की तरफ इशारा कर रहे थे। वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी ) के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में शाह ने कहा , 'जीएसटी में कुछ समस्याएं हैं , लेकिन यह स्थायी नहीं है। नियमित तौर पर बैठक करने वाली जीएसटी परिषद समस्याएं सुलझा रही है। यह ऐसा करना जारी रखेगी।' 

राहुल की ओर से जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' कहे जाने पर शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस तरह जीएसटी के बारे में नहीं कहना चाहिए क्योंकि शौचालयों के निर्माण , सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने और अंतरिक्ष में उपग्रहों को भेजने में इसका इस्तेमाल हो रहा है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा