बोले अमित शाह- राहुल गांधी बताएं उन्हें देश में रह रहे घुसपैठियों की चिंता है या नौजवानों की

By भाषा | Published: September 21, 2018 04:30 PM2018-09-21T16:30:49+5:302018-09-21T16:30:49+5:30

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। शाह का शदाणी दरबार दौरा सिंधी समाज को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

amit shah attack on rahul gandhi in raipur chhattisgarh | बोले अमित शाह- राहुल गांधी बताएं उन्हें देश में रह रहे घुसपैठियों की चिंता है या नौजवानों की

बोले अमित शाह- राहुल गांधी बताएं उन्हें देश में रह रहे घुसपैठियों की चिंता है या नौजवानों की

रायपुर, 21 सितंबर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को सिंधी समुदाय के धार्मिक स्थान शदानी दरबार का दौरा किया और सिंधी समाज से भाजपा के लिए समर्थन मांगा।एक दिवसीय यात्रा पर रायपुर पहुंचने के बाद शाह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के करीब स्थित शदानी दरबार गए। यहां उन्होंने सिंधी समाज के प्रमुख लोगों से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। शाह का शदाणी दरबार दौरा सिंधी समाज को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सिंधी समुदाय राज्य में बड़ी संख्या में निवास करता है और यहां के प्रमुख व्यवसाय में सिंधी समाज के लोगों का कब्जा है। 

राज्य के लगभग सभी शहरों में सिंधी समाज के लोग निवास करते हैं।

राज्य में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंद सुंदरानी सिंधी समुदाय से एकमात्र विधायक हैं। इस बार के चुनाव में सिंधी समाज को उम्मीद है कि राज्य की दोनों राजनीतिक पार्टियां उन्हें प्रतिनिधित्व का मौका देंगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा, चुनाव चाहे छत्तीसगढ़ का चुनाव हो या 2019 में लोकसभा का हम अपने बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता के आधार पर लड़ेंगे और जीतेंगे भी। लोगों के साथ जन संपर्क कर अपनी विचारधारा और हमारी सरकार के कामों के साथ जोड़कर एक जनमत का निर्माण करना और उस जनमत से जनादेश का निर्माण कर सरकार बनाना और सरकार जन सेवा के लिए चलाना यही भाजपा का मंत्र है। 

उन्होंने कहा 10 सदस्यों से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। परिश्रम की पराकाष्ठा करके विजय प्राप्त करना ये भाजपा के कार्यकर्ताओं का स्वभाव है। राहुल गांधी जवाब दें कि उन्हें देश में रह रहे घुसपैठियों की चिंता है या अपने देश के नौजवानों की। 

Web Title: amit shah attack on rahul gandhi in raipur chhattisgarh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे