लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी-योगी के लिए जमकर प्रचार करेंगे अमर सिंह, कहा- बुआ-बबुआ के हूं खिलाफ

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 2, 2018 18:10 IST

आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की बात पर अमर सिंह ने कहा कि वह अभी स्वतंत्र रूप से राज्यसभा सांसद हैं और उनका अभी चार साल का कार्यकाल बाकी है।

Open in App

लखनऊ, 2 अगस्त:  प्रधानमंत्री लखनऊ दौरे के बाद राज्यसभा सांसद अमर सिंह काफी चर्चाओं में हैं। खबर थी कि अमर सिंह बहुजन समाजवादी पार्टा(बसपा) और समाजवादी पार्टी( सपा) के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरों को गुरुवार( 2 अगस्त) को साफ नकारा दिया है। 

अमर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह कोई भी चुनाव लड़के की तैयारी नहीं कर रहे हैं। अमर सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, वह आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में  पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से जोरदार चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अभी स्वतंत्र रूप से राज्यसभा सांसद हैं और उनका अभी चार साल का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में वह अपना कार्यकाल छोड़कर चुनाव नहीं लड़ेंगे। 

उन्होंने ट्वीट करते ये भी कहा कि वह अखिलेश यादव को बबुआ कहते हुए और मायावती को बुआ कहते हुए कहा कि वह 2019 के लोकसभा में चुनाव में उनका समर्थन नहीं करेंगे। 

बता दें कि योगी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनी के दौरान अमर सिंह भगवा कुर्ता पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। अमर सिंह को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चाए काफी थी। पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में दौरान उनके नाम का जिक्र करके, इसे और हवा दे दी थी। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार( 31 जुलाई) को कहा था कि अगर अमर सिंह आजमगढ़ से 2019 चुनाव लड़ना चाहते हैं और सीट हमारे कोटा के तहत आती है तो हम खुशी-खुशी उन्हें ऑफर करेंगे।' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अमर सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीमायावतीअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा