लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार से अलका लांबा ने पूछा- दिल्ली में हर रोज कुल कितने लोगों की हो रही है टेस्टिंग, क्या असली नंबर छुपाए जा रहे हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2020 08:07 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के बुधवार को 17 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1578 पहुंच गई। इसके अलावा दो और लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या 32 हो गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देअलका लांबा ने केजरीवाल सरकार से पूछा है कि दिल्ली में हर रोज कुल कितने लोगों की टेस्टिंग हो रही है?उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार बार-बार पूछने पर भी अधिकारिक रूप से बता नहीं रही।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल और केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है और उनकी सरकार से पूछा है कि दिल्ली में हर रोज कुल कितने लोगों की टेस्टिंग हो रही है?

अलका लांबा ने बुधवार की रात ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार बार-बार पूछने पर भी अधिकारिक रूप से बता नहीं रही या फिर जानकर खुद को बचाने के लिए जनता से छुपा रहे हैं कि दिल्ली में हर रोज कुल कितने लोगों की टेस्टिंग हो रही है? या तो पर्याप्त टेस्ट हो नहीं रहे या असली नंबर छुपाए जा रहे हैं?' 

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'अंध-भक्त आज कल बेहद कन्फ्यूज हैं, सम्मान से सवाल करो तो कहते हैं कि आपको सवाल करने का हक नहीं, आपने तो मोदी जी को वोट ही नहीं दिया, थोड़ा तल्खी से सवाल करो तो तमीज सिखाने आ जाते हैं कि प्रधानमंत्री सिर्फ BJPके नहीं देश के हैं, देश में तो हम भी आते हैं, अब करें तो करें क्या?' बता दें, दिल्ली में कोरोना वायरस के बुधवार को 17 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1578 पहुंच गई। इसके अलावा दो और लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या 32 हो गई है। कुल मामलें में से 1080 वे मरीज हैं जिन्हें विशेष अभियान के जरिए केंद्रों में लाया गया था। सरकार ने मार्च में दिल्ली के निमाजुद्दीन इलाके में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम से संबंधित लोगों को पृथकवास में भेजने के लिए उपाय किए थे। 

दिल्ली में मंगलवार रात तक जानलेवा संक्रमण के 1561 मामले थे और 30 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि 1578 मरीजों में से 40 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है जबकि एक देश से बाहर चला गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकांग्रेसअलका लांबाअरविंद केजरीवालसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा