लाइव न्यूज़ :

जीत के बाद अखिलेश ने दिया मायावती को धन्यवाद, कहा जो सरकार जनता को दुख देती है, जनता उसको सही जवाब देती है

By स्वाति सिंह | Updated: March 14, 2018 19:02 IST

अखिलेश यादव ने कहा कि महत्वपूर्ण लड़ाई में मायावती से उन्हें पूर्ण समर्थन मिला है।

Open in App

लखनऊ, 14 मार्च: उत्तर प्रदेश गोरखपुर, फूलपुर में उपचुनाव में मिली जबरदस्त जीत बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो को मायावती का धन्यवाद दिया है साथ उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण लड़ाई में हमे उनका पूर्ण समर्थन मिला है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि गरीब किसान, मजदूर, नौजवान महिलाएं हर किसी का मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।अखिलेश ने कहा 'मैं कांग्रेस पार्टी, निषाद पार्टी, पीस पार्टी और जितने भी हमारे कम्यूनिस्ट दल है। उन्होंने हमारा सहयोग किया में उन सभी को धन्यवाद करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि सभी दलों ने समय-समय पर हमें अपना समर्थन दिया। यह परिणाम इन सभी की मेहनत का ही नतीजा है। अखिलेश ने कहा कि जो सरकार जनता को दुःख देती है, जनता उसको सही जवाब देती है। अच्छे दिन तो आए नहीं, जनता एक हो गई और बीजेपी के बुरे दिन लाने का काम किया है। अखिलेश ने कहा 'गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के लाखों लोगों ने हमें वोट दिया है'। उन्होंने कहा कि यूपी के लोकसभा के चुनाव से हमेशा राजनीतिक संदेश निकलते है। दोनों ही महत्वपूर्ण क्षेत्र की जनता में इतनी नाराजगी है, सोचिए आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या हाल होगा। जीएसटी और नोटबंदी पर चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा कि इसकी वजह से लोगों कारोबार और रोजगार छीन लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में संविधान की धज्जियां उड़ा रखी है। अभी तक ऐसा कोई सीएम या पार्टी ऐसी नहीं है जिसने संविधान की धज्जियां उड़ाई हो। अगर किसी ने सदन में ये कहा हो कि मैं हिंदू हूं और मैं ईद नहीं मनाता हूं एनकाउंटर कर दो किसी भी हद तक जाना पड़े तो जाओ हमने कभी अपने आप को बैकवर्ड नहीं समझा है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव से पहले हमारे और बीएसपी के गठबंधन को सांप छछुंदर का गठबंधन कहा गया था। इसके साथ ही चोर-चोर का गठबंधन हुआ है  इस सीमा तक गए की कहा गया कि औरंगजेब की पार्टी है समाजवादी पार्टी कहा गया यूपी के मजदूर किसान दलित ने हमारी जो मदद की है उसका यह परिणाम है  यह सपना बहुत पुराना सपना पूरा होता नजर आ रहा है  आबादी में जो ज्यादा हो मेहनत करने वाले ज्यादा  हो उन्हीं को कीड़े मकोड़े जैसे लोग कह दिया जाए तो ऐसे ही परिणाम आएगे।  जो बड़े बड़े वादे किए गए थे वो एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। 

 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बड़ा उलटफेर हुआ है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने बसपा के समर्थन से दोनों सीटों पर बड़ी बढ़त बनाई हुई है। फूलपुर से सपा के नागेंद्र पटेल बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल से आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से प्रवीण निषाद ने बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र नाथ शुक्ल को हराया।  

टॅग्स :अखिलेश यादवउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील