अजित सिंह का भाजपा पर हमला, BJP समर्थक किसानों के आंदोलन को दबाना चाहते हैं

By भाषा | Published: February 24, 2021 08:16 AM2021-02-24T08:16:12+5:302021-02-24T08:19:32+5:30

सोरम गांव के दौरे पर आये अजित सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है।

Ajit Singh attacks BJP, BJP supporters want to suppress farmers' movement | अजित सिंह का भाजपा पर हमला, BJP समर्थक किसानों के आंदोलन को दबाना चाहते हैं

चौधरी अजित सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsअजित सिंह ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, फिर ठंड में पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया।RLD नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव में भाजपा अैर रालोद समर्थकों के बीच हुई झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को बलपूर्वक दबाना चाहते हैं।

सोरम गांव के दौरे पर आये सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर किसान की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग करने की आदत सी बना ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे, फिर ठंड में पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया। सरकार ने उसके बाद किसानों का रास्ता रोकने के लिए बैरिकेड भी लगवा दिए। यहां तक कि किसान समुदाय का अपमान करने के लिए प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी और आतंकवादी तक कहा।’’

रालोद नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान 200 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और किसान समुदाय का केवल अपमान कर रही है। 

Web Title: Ajit Singh attacks BJP, BJP supporters want to suppress farmers' movement

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे