लाइव न्यूज़ :

अगस्तावेस्टलैंड मामलाः बोले CM फड़णवीस, जांच से पता चला कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है

By भाषा | Updated: December 31, 2018 19:44 IST

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में अपने वकीलों से मिलने पर कुछ पाबंदियां लगाई थीं क्योंकि एजेंसी ने कहा था कि वह वकीलों को चिट देकर पूछ रहा है कि ‘‘श्रीमती गांधी’’ से जुड़े सवालों का जवाब कैसे दिया जाए।

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को आरोप लगाया कि अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले की जांच से पता चलता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में ‘‘आकंठ डूबी’’ है। दिल्ली की एक अदालत में अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर मामले के संबंध में धनशोधन और बिचौलियों को रिश्वत देने के दावों को लेकर सुनवाई चल रही है।

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल के प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में अपने वकीलों से मिलने पर कुछ पाबंदियां लगाई थीं क्योंकि एजेंसी ने कहा था कि वह वकीलों को चिट देकर पूछ रहा है कि ‘‘श्रीमती गांधी’’ से जुड़े सवालों का जवाब कैसे दिया जाए। एजेंसी ने कहा कि मिशेल ऐसा करके मिली विधिक पहुंच का दुरुपयोग कर रहा है।

फड़णवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इटली की जांच एजेंसियों द्वारा जांच की गई है और इसकी रिपोर्ट की ईडी की रिपोर्ट से भी पुष्टि हुई है। यहां तक कि क्रिश्चियन मिशेल ने स्पष्ट रूप से सोनिया गांधी का नाम लिया है और उनके बेटे राहुल गांधी की ओर इशारा किया है। इसलिए न केवल कांग्रेस बल्कि कई अन्य नेताओं की संलिप्तता का पता चला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इससे भंडाफोड़ होता है कि वे (कांग्रेस और उसके नेता) भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अगस्तावेस्टलैंड घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित सवालों के जवाब देने होंगे।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा