लाइव न्यूज़ :

कृषि विधेयकों का विरोधः केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा- कांग्रेस के जरिए खड़ा किया जा रहा है भय और भ्रम का भूत

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2020 09:44 IST

संसद में कृषि विधेयकों के पारित होने के विरोध में किसानों ने हरियाणा में सड़कें जाम कर दीं और राज्य में बीजेपी नीत गठबंधन सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायकों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वहीं, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रे को आड़े हाथ लिया है। नकवी ने कहा, कांग्रेस के जरिए भय और भ्रम का भूत खड़ा कर के बिचौलियों की जागीरदारी को बचाने की कोशिश की जा रही है।

नई दिल्लीः कृषि क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों को राज्यसभा ने विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच रविवार को ध्वनि मत से अपनी मंजूरी दे दी। सरकार ने इन दोनों विधेयकों को देश में कृषि क्षेत्र से जुड़े अब तक के सबसे बड़ा सुधार बताया है। हालांकि इन बिलों का विरोध संसद से लेकर सड़क तक हो रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रे को आड़े हाथ लिया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कांग्रेस के जरिए भय और भ्रम का भूत खड़ा कर के बिचौलियों की जागीरदारी को बचाने की कोशिश की जा रही है। जहां तक किसानों की बात है, किसानों के हित 100% सुरक्षित थे, हैं और रहेंगे। जो कुछ असुरक्षा थी उसे बिल ने खत्म किया है।'

दरअसल, संसद में कृषि विधेयकों के पारित होने के विरोध में किसानों ने हरियाणा में सड़कें जाम कर दीं और राज्य में बीजेपी नीत गठबंधन सरकार में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के दो विधायकों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वहीं, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

कृषि विधेयकों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की हरियाणा इकाई के आह्वान के बाद राज्य में कई स्थानों पर रविवार को किसानों ने दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सड़क और राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया। रविवार को ऐसे दो विधेयक राज्यसभा में पारित किये गये। खबरों में कहा गया है कि दोपहर तीन बजे के बाद नाकेबंदी हटा ली गई, जिसके बाद दिन का प्रदर्शन समाप्त हो गया। 

प्रदर्शन के लिए बीकेयू का कई अन्य किसान संगठनों ने भी समर्थन किया। अंबाला में हरियाणा पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के दौरान पंजाब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राज्य में प्रवेश करने से रोकने के लिये उन पर पानी की बौछार की। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता चंडीगढ़-दिल्ली राजमार्ग के जरिये राष्ट्रीय राजधानी कूच कर रहे थे, लेकिन उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। 

पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर काफी संख्या में अवरोधक लगा रखे थे। पुलिस ने बताया कि पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने उस वक्त अपने ही एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, जब उन्हें हरियाणा सीमा पर अपनी रैली समाप्त करने कहा जा रहा था। पंजाब में किसानों ने कई स्थानों पर मोदी का पुतला फूंका और विधेयक की प्रतियां जलाते हुए दावा किया कि नये कानून उनकी आजीविका समाप्त कर देंगे।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनमुख्तार अब्बास नक़वीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा