लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी नेताओं में कोरोना का टीका लगवाने की होड़, निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर टीकाकरण करवाने का निर्देश

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 3, 2021 07:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद बीजेपी नेता भी इसके लिए आगे आए हैं. बीजेपी नेताओं से अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर टीका लगवाने को कहा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के कई बड़े नेताओं और मोदी सरकार के मंत्रियों ने कोरोना का टीका मंगलवार को लगवायाबीजेपी नेताओं से अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर टीका लगवाने और खुद भुगतान करने का निर्देश दिया गया हैबीजेपी की ओर से विपक्ष के नेताओं पर भी साधा गया निशाना, राजनीति बंद वैक्सीन लगवाने की बात कही

कोरोना वैक्सीन को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों के बीच दूसरे दौर के टीकाकरण में भाजपा नेताओं और मंत्रियों में टीका लगवाने की होड़ मच गई है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीकाकरण के बाद मंगलवार को कई मंत्रियों ने टीका लगवाया.

भाजपा ने अपने मंत्रियों और नेताओं को वैक्सीन लगवाने का निर्देश दिया है. नेताओं से अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर टीका लगवाने को कहा गया है. साथ ही डोज के लिए खुद भुगतान करने के लिए कहा है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट पहुंचे और वैक्सीन लगवाई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के रिसर्च एंड रेफर अस्पताल जाकर वैक्सीन का डोज लिया. अल्पसंख्सक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में वैक्सीन लगवाई. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद वैक्सीन की डोज के लिए पटना के एम्स पहुंचे.

कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने भी मंगलवार को ही वैक्सीन लगवाई. मोदी सरकार में शामिल कई अन्य मंत्रियों ने भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वैक्सीन की पहली डोज ली.

'वैक्सीन पर विपक्ष राजनीति बंद करे'  

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा ने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन न केवल भारत बल्किकई दूसरे देशों के लिए भी आशा की नई किरण लेकर आई है. भाजपा के नेता और मंत्री टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं. अब विपक्ष के नेताओं को भी चाहिए कि वे राजनीति बंद कर अच्छे स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन लगवाएं.

स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार दोपहर तक 1.49 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी. इनमें से 60 साल और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले 45 से 60 साल के बीच की आयु वाले 2.08 लाख से अधिक लोग थे.

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीराजनाथ सिंहहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम