लाइव न्यूज़ :

क्या लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में होगी कांग्रेस अस्थिर?

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 25, 2018 16:25 IST

114 सीट पाकर चार निर्दलीय और सपा बसपा के सहयोग से कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सरकार बनायी है। सरकार बनते ही पार्टी में दबी हुई गुटबाजी उभर कर सामने आ गयी है।

Open in App

मध्यप्रदेश में 15 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद दौडते हॉफते सरकार तक पहुंची कांग्रेस के अन्दर गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहाँ कांग्रेस का हर गुट सत्ता में अपनी प्रभावी भागीदारी  चाहता है तो वही निर्दलीय और सपा बसपा वा जयस भी अपनी सत्ता में भागीदारी चाहते है।इन सबकों साधना कमलनाथ के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जो घमासान कांग्रेस के अन्दर मचा हुआ है। उसे देखकर प्रदेश के राजनीतिक पंडितो का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार अस्थिर हो सकती है।

114 सीट पाकर चार निर्दलीय और सपा बसपा के सहयोग से कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनायी है। सरकार बनते ही पार्टी में दबी हुई गुटबाजी उभर कर सामने आ गयी। पहले मुख्यमंत्री  के नाम पर  पार्ती आलाकामन को काफी कसरत करनी पडी। जैसे तैसे वरिष्ठ नेता कमलनाथ का नाम तय हुआ तो सिन्धिया गुट नाराज होकर दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने पहुंच गया। किसी तरह सिन्धिया को मनाया गया तो लडाई मंत्री मंडल में अपने अपने खास लोगों को प्रभावशाली पद दिलवाने की शुरु हो गयी।

 इस मुसीबत के बीच निर्दलीय और दूसरे समर्थन दलों ने भी कांग्रेस से सत्ता भागीदारी मांग ली। मनावर से कांग्रेस की टिकट से निर्वाचित विधायक एंव  जयस प्रमुख डॉ। हीरालाल आलावा ने तो सोश्ल मीडिया में ट्विट कर सार्वजनिक रुप से कांग्रेस को नसीहत देते हुए अपने वादे को पूरा करने की बात कही है। उन्होनें लिखा है कि जयस मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में बडी भूमिका निभाई है। वादे के अनुसार जयस की भागीदारी सरकार में होनी चाहिए। जयस को अनदेखा करना कांग्रेस की बडी भूल होगी। यही नहीं कांग्रेस से बागी चार विधायक भी मंत्री पद चाहते है।

कांग्रेस के अन्दर मंत्री पद को लेकर जो उठा-पटक मची है। उससे लगता है कि मंत्री मंडल बनने के बाद और ज्यादा घमसान मचेगा। लोकसभा चुनाव में यदि कांग्रेस सत्ता से दूर रही और भाजपा की सरकार बनी तो, यह तय माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से दूर हो जायेगी। उस समय बसपा सपा का रुख किस तरफ होगा यह तय हो जायेगा। निर्दलीय और सपा बसपा कही लोकसभा के बाद कांग्रेस का खेल न बिगड दे।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा