दिल्ली में भाजपा की हार, जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को किया तलब, सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया

By भाषा | Published: February 13, 2020 01:35 PM2020-02-13T13:35:40+5:302020-02-13T13:35:40+5:30

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक करीब दो घंटे चली और इसमें भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में चुनाव एवं संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट शेयर बढ़ने का भी उल्लेख किया।

A meeting between BJP national president Jagat Prakash Nadda and Delhi BJP chief Manoj Tiwari is underway in Delhi. | दिल्ली में भाजपा की हार, जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को किया तलब, सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया

भाजपा महज 8 सीटें ही जीत सकी थी। 

Highlightsभाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ इस बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे। बुधवार को भी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की थी और चुनाव परिणाम पर चर्चा की थी।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

नड्डा के साथ इस बैठक में पार्टी के संगठन मंत्री बी एल संतोष भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक करीब दो घंटे चली और इसमें भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में चुनाव एवं संगठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट शेयर बढ़ने का भी उल्लेख किया।

बुधवार को भी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की थी और चुनाव परिणाम पर चर्चा की थी। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा महज 8 सीटें ही जीत सकी थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के एक दिन बाद भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक करके चुनाव परिणाम पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और इसमें संगठन सचिव बी एल संतोष के साथ ही भाजपा के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा नेताओं ने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ा है और उसने मजबूती से चुनाव लड़ा। उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय विधानसभा में अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर और बाकी बची आठ सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नतीजे आने के बाद जनादेश को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा था कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

Web Title: A meeting between BJP national president Jagat Prakash Nadda and Delhi BJP chief Manoj Tiwari is underway in Delhi.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे