लाइव न्यूज़ :

पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं,सभी दलों करें समर्थनः राहुल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 13:32 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऐसी खबरें हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलतियां हुई हैं। "

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ''इसे देखते हुए छात्रों की मांग उचित है और इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए।सीए के छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी मांग उठा रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीए की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे लाखों छात्रों का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि इन छात्रों की मांग उचित है और सभी राजनीतिक दलों को इनका साथ देना चाहिए।

गांधी ने ट्वीट किया, ''पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऐसी खबरें हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलतियां हुई हैं।"

उन्होंने कहा, ''इसे देखते हुए छात्रों की मांग उचित है और इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए।'' गौरतलब है कि मूल्यांकन में कथित तौर पर गलती को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने गत 23 सितंबर को दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

सीए के छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी मांग उठा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाए। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसराहुल गांधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा