तंजानिया के 'किली पॉल' को भारतीय उच्चायोग द्वारा किया गया सम्मानित, बॉलीवुड ​​​​​​​गानों पर लिप-सिंक कर हुए थे फेमस

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 22, 2022 03:33 PM2022-02-22T15:33:03+5:302022-02-22T15:37:21+5:30

Next

इंटरनेट सनसनी किली पॉल को हाल ही में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग द्वारा सम्मानित किया गया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने किली पॉल के साथ की फोटोज शेयर कर लिखा, "आज तंजानिया के हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में एक विशेष अतिथि आए। फेमस तंजानियाई कलाकार किली पॉल ने अपने ढेर सारे वीडियोज में कई बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक करके भारत में लाखों लोगों के दिल जीते हैं।" (फोटो: इंस्टाग्राम)

अमेरिका और यूरोप के कई लोगों को अक्सर लोकप्रिय बॉलीवुड ट्रैक पर थिरकते हुए देखा जाता है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

लेकिन, तंजानिया देश के किली पॉल न केवल लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंक करते हुए वीडियो शेयर करते हैं, बल्कि उन्हें अपने डांसिंग स्किल्स को भी दिखाना पसंद करते है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

किली पॉल के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पॉल को उनकी बहन नीमा के साथ कुछ वीडियो देखा जा चुका है। किली पॉल का इंस्टाग्राम अकाउंट kili_paul के नाम से है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

भाई-बहन की जोड़ी ने कई नेटिज़न्स और सेलेब्स का दिल जीता है। जैसे कि कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना ​​और कई अन्य सेलेब्स। (फोटो: इंस्टाग्राम)

किली और नीमा दोनों 'शेरशाह' फिल्म के गाने 'रातां लंबियां' पर लिप-सिंक वीडियो शेयर करने के बाद ही इंडिया में पॉपुलर हुए थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)