लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर भरोसा करता हूं और आप, ‘पोस्टर ब्वॉय’ बने ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो बोले, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 9, 2020 16:13 IST

Open in App
1 / 7
कई महीनों से मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की बात करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के सामने खुद इस दवा का सेवन करके खुद को मिसाल बना रहे हैं और दूसरों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं जबकि कोविड-19 इलाज में इस दवा के सटीक होने की बात अब तक साबित नहीं हुई है।
2 / 7
बोलसोनारो ने इस सप्ताह बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं लेकिन हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की वजह से पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह इस दवा का सेवन करते हुए नजर आए। उन्होंने बताया है कि वह तीसरी खुराक ले रहे हैं।
3 / 7
मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘ मैं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर भरोसा करता हूं, और आप?’’ वह बुधवार को एक बार फिर फेसबुक पर इस दवा के फायदे बता रहे थे और दावा कर रहे थे कि उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उनकी नाकामी की कामना कर रहे हैं।
4 / 7
ब्रिटेन और अमेरिका और साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के कई अध्ययनों में यह पाया गया कि क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोविड-19 के इलाज में अप्रभावी है और कभी-कभी यह हृदय पर विपरित प्रभावों की वजह से जानलेवा भी साबित हो सकता है। विपरित प्रभावों की वजह से कई अध्ययनों को रोक दिया गया।
5 / 7
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का प्रचार कोविड-19 के इलाज के रूप में किया था। इसके बाद बोलसोनारो ने इस दवाई के और भी घातक रूप, क्लोरोक्वीन को इस बीमारी के इलाज के रूप में प्रचार किया।
6 / 7
हालांकि बोलसोनारो तो यहां तक कह चुके हैं कि यह वायरस कोई गंभीर चिकित्सकीय समस्या ही नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रासीलिया के राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर पाउलो कालमोन ने कहा, ‘’वह हाइड्रोक्सीक्लोक्वीन से कोविड का इलाज के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं।’’
7 / 7
बोलसोनारो ने घोषणा की थी कि वह देश की सेना को क्लोरोक्वीन का निर्माण तेज करने का निर्देश दे रहे हैं। ब्राजील की सेना ने इसके बाद 20 लाख गोलियां बनाईं जो कि देश के सालाना सामान्य उत्पादन से 18 गुणा ज्यादा है। हालांकि ब्राजील के गहन चिकित्सा दवा संघ ने यह दवा नहीं लेने की सलाह दी है और डॉक्टर इसका पालन कर रहे हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोरोना वायरस इंडियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल