इंसानी दिमाग़ के बारे में इन 10 बातों को जानकर रह जाएंगे दंग

By ललित कुमार | Published: September 21, 2018 07:37 AM2018-09-21T07:37:44+5:302018-09-21T07:37:44+5:30

Next

1. महिलाओं के दिमांग के मुकाबले आदमियों का दिमाग 10 % बड़ा होता है।

2. हमारा दिमाग हर वक़्त 12 से 25 वॉट के करीब इलेक्ट्रिसिटी पैदा करता है। इससे एक छोटा एलइडी बल्ब जलाया जा सकता है।

3. दिमाग में मौजूद ब्लड वेसल्स की कुल लंबाई करीब 645 किलोमीटर तक होती है।

4. दिमाग का आकार लगातार कम होता जा रहा है। पिछले 20 हज़ार सालों में इसका आकार टेनिस बाल जितना घट चुका है।

5. दिमाग को दर्द नहीं होता है। अगर दिमाग का ऑपरेशन किया जाए तो एनिस्थिसिया देने की जरुरत नहीं होगी। लेकिन स्कल्प के लिए एनिस्थिसिया जरुरी होता है।

6. दिमाग न्यूरॉन्स के जरिए काम करता है। इंसानी दिमाग में 10 हज़ार करोड़ न्यूरॉन्स पाए जाते हैं। 35 की उम्र के बाद हर दिन 7000 के करीब न्यूरॉन्स घटने लगते हैं।

7. एक व्यक्ति के दिमाग का वजन लगभग 1300 से 1400 ग्राम तक होता है।

8. अल्बर्ट आइंस्टीन के दिमाग का वजन सामान्य पुरुष के दिमाग की तुलना में 10 % कम था। लेकिन न्यूरॉन्स की डेंसिटी ज्यादा थी। यानी दिमाग ज्यादा एक्टिव था।

9. इंसानी दिमाग में 75 से 80 % तक पानी की मात्रा होती है। शरीर में पानी की कमी होने पर दिमाग ठीक ढंग से काम करना बंद कर देता है।

10. दिन के मुकाबले रात में हमारा दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है।