'नच बलिए' सीजन 9 के मंच पर इन 8 जोड़ियों का दिख सकता है जलवा, देखें कौन कौन है लिस्ट में शामिल

By ललित कुमार | Published: April 8, 2019 07:17 AM2019-04-08T07:17:29+5:302019-04-08T07:17:29+5:30

Next

रूबीना-अभिनव: बीते साल ही 21 जून को शादी के बंधन में बंधे रूबीना और अभिनव भी इस साल नच बलिए में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। लोगों को ये कपल काफी पसंद है। इसलिए देखना होगा कि इन दोनों की डांस परफॉर्मेंस लोगों को कितनी पसंद आती है।

अनीता हंसनंदनी- रोहित रेड्डी: ये हैं मोहब्बतें के बाद नागिन सीरियल में आने वाली एक्ट्रेस अनीत हंसनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं। साल 2013 के अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधा ये कपल लोगों को बहुत पसंद है। हाल ही में अनीता के प्रेगनेन्ट होने की भी खबर थी। मगर बाद में पता चला कि वो बस अपने सीरियल के लिए इस अवतार में दिखीं थीं।

दृष्टी धामी- नीरज खेमका: वैसे तो दृष्टी पहले भी एक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं उसकी विनर भी रह चुकी हैं। मगर इस बार खबर है कि वो अपने पति नीरज खेमका के साथ झलक दिखला जा पर एंट्री कर सकती हैं। दृष्टी साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गई थीं।

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी: बीते साल शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला औरयुविका चौधरी भी इस साल नच बलिये के सीजन में आ सकते हैं। बिग बॉस के शो पर मिलने और एक-दूसरे को दिल दे बैठने के बाद दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं।

हिना खान-रॉकी जयसवाल: हिना खान इन दिनों अपने शो कसौटी जिंदगी के कैरेक्टर कमोलिका को लेकर काफी चर्चा में है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट्स से शुरु हुआ इनका रोमांस आज दोनों को बेहद करीब ले आया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार ये दोनों नच बलिये में आ सकते हैं।

कविता कौशिक-रोनित बिस्वास: टीवी सीरियल 'एफआईआर' में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से फेमस हुईं कविता कौशिक भी अपने रोनित बिस्वास के साथ इस टीवी शो में अपना जलवा दिखा सकती है।

मालविन लुईस-सना खान: मालविन लुईस भी इस शो में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिस्सा ले सकते हैं।

श्रीसंत-भुवनेश्वरी: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बिग बॉस 12 के एक्स कंटेस्टेंट श्रीसंत भी अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ इस शो में परफॉर्म कर सकते हैं।