उज्जैन में निकली भगवान श्री महाकालेश्वर की भाद्रपद माह की पहली सवारी, देखें तस्वीरें

By बृजेश परमार | Published: August 24, 2021 08:41 AM2021-08-24T08:41:07+5:302021-08-24T08:49:11+5:30

Next

उज्जैन में सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की भाद्रपद माह की पहली सवारी निकली। इस दौरान चारों ओर शहर में भगवान शिव के गुणगान हो रहे थे।

सवारी के आगे भक्त ढोल, शहनाई, डमरू, झांझ आदि वाद्य बजाते हुए शिव के गुणगान करते हुए चल रहे थे।

भाद्रपद माह के पहले सोमवार को भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर पालकी में व भगवान श्री मनमहेश हाथी पर सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

सवारी निकलने के पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने संपन्न ‍करवाया।

पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने किया। पूजन के पश्चात सभी गणमान्यों ने पालकी को नगर भ्रमण की ओर रवाना किया।

पालकी जैसे ही मुख्य द्वार पर पहुची होमगार्ड, पुलिस एवं एसएएफ के जवानों द्वारा भगवान को सलामी दी गई।