लाइव न्यूज़ :

Surya Grahan 2021: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानें कब, कहां और कैसे देगा दिखाई, जानिए पूरी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: December 3, 2021 13:37 IST

Open in App
1 / 7
सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, शनिवार को लगेगा। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, जो उपछाया रूप में लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधिक के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधिक के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह पीड़ित होकर दुर्बल अवस्था में होता है, जिसके फल शुभ-अशुभ दोनों रूप में हो सकते हैं।  
2 / 7
सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन 4 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन लगेगा। 
3 / 7
सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो जाएगा, जो लगभग चार घंटे बाद दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पूरा होगा।
4 / 7
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा, इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
5 / 7
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्यग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। आंशिक या उपछाया ग्रहण में सूतक काल प्रभावी नहीं होता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ खत्म होता है।
6 / 7
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस राशि में सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। 
7 / 7
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 
टॅग्स :सूर्य ग्रहणज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना