Sawan Somwar 2023: इस बार सावन सोमवार पर बन रहा है अद्भुत संयोग, शिवपूजा के साथ-साथ होगी नाग पंचमी पूजा

By रुस्तम राणा | Published: August 19, 2023 05:52 PM2023-08-19T17:52:30+5:302023-08-19T17:52:30+5:30

Next

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन सोमवार के दिन श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त रात्रि 12:21 से 22 अगस्त रात्रि 02 बजे तक रहेगी। साथ ही इस दिन चित्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है जो पूर्ण रात्रि तक रहेगी।

इसके अलावा इस विशेष दिन पर शुभ और शुक्ल योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इस विशेष दिन पर शुभ योग रात्रि 10:21 तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल योग का शुभारंभ हो जाएगा।

धार्मिक मान्यता है कि सोमवार व्रत के दिन भगवान शिव की उपासना करने से और महादेव का रुद्राभिषेक करने से साधक को जीवन में सुख, समृद्धि एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है एवं उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। शास्त्रों के अनुसार, नाग देवता भगवान शिव के प्रिय गणों में से एक हैं, जिस वजह से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।