लाइव न्यूज़ :

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये 6 चीजें, श‍िव हो जाते हैं नाराज

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: February 23, 2022 15:41 IST

Open in App
1 / 7
महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 1 मार्च, 2022, मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भक्त मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित करते हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिसके चढ़ाने से शंकर भगवान नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें...
2 / 7
तिल: शास्त्रों के मुताबिक तिल शिव की पूजा में निषेध है मान्यता है कि तिल भगवान विष्णु की मैल से उत्पन्न हुआ है। यही कारण है कि भगवान शिव की पूजा में तिल का प्रयोग नहीं किया जाता है।
3 / 7
कुमकुम या सिंदूर: शिवलिंग पर कुमकुम या सिंदूर चढ़ाना वर्जित है। क्योंकि कुमकुम या सिंदूर को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं। शिवलिंग पर भस्म चढ़ाना अच्छा माना गया है। कुछ लोग कुमकुम या सिंदूर भगवान शिव को भी अर्पित करते हैं जबकि शिव पुराण में ये करने की मनाही है।
4 / 7
नारियल का पानी: महादेव को नारियल तो चढ़ाया जा सकता है पर शवलिंग पर नारियल के पानी से अभिषेक नहीं करना चाहिए। नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है जिसका संबंध भगवान विष्णु जी के साथ है। इसलिए शिवलिंग पर नारियल का जल चढ़ाने की मना है।
5 / 7
लाल और केतकी के फूल: भगवान शिव की पूजा में लाल फूल और केतकी के फूलों का प्रयोग भी नहीं किया जाता है। माना जाता है भगवान शिव ने खुद कहा था कि शिवलिंग पर या शिव जी की पूजा में कभी केतकी के फूल को अर्पित नहीं किया जाएगा।
6 / 7
तुलसी के पत्ते: पवित्र तुलसी का प्रयोग कई देवी-देवताओं की पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने तुलसी के पति असुर जालंधर का वध किया था, जिससे क्रोधित होकर तुलसी ने भगवान शिव को अपने दैवीय गुणों वाले पत्तों से वंचित कर दिया था।
7 / 7
हल्दी: भगवान शिव की पूजा में हल्दी नहीं चढ़ाई जाती। शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी को सौंदर्य प्रसाधन का सामान माना जाता है। हल्दी का संबंध भगवान व‌िष्‍णु से भी है, इसल‌िए यह भगवान श‌िव को नहीं चढ़ता है। भगवान शिव को हल्दी अर्पित करने से चंद्रमा कमजोर होने लगता है।
टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य