ये है देश की सबसे ऊँची शिव प्रतिमाएँ, यहां 100 फीट ऊँचे भोलेनाथ दूर से आते हैं नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 2, 2018 08:53 AM2018-08-02T08:53:47+5:302018-08-02T08:53:47+5:30

Next

मुरुदेश्वर मंदिर: कर्नाटक में बनाया गया यह शिव मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तीनों ओर पानी से घिरे इस मंदिर में बनी भगवान शिव की प्रतिमा 123 फीट ऊंची हैं, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

आदियोग मंदिर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 112 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति है जिसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी कह सकते हैं। इस मूर्ति को देखने के लिए यहां रोज हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती हैं।

कैलाशनाथ मंदिर: नेपाल के चित्तपोल इलाके में बनी शिव की इस मूर्ति को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा माना जाता है। 143 फुट ऊंची इस मूर्ति को बनाने के लिए करीब 6 साल और 11 करोड़ रूपए लगे हैं।

मंगल महादेव: मॉरीशस में अक्सर लोग अपना हनीमून सेलिब्रेट करने आते हैं। मगर यहां भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। मॉरीशस का सबसे पवित्र स्थान माना जाने वाले इस मंदिर में बनी भगवान शिव की मूर्ति 108 फीट ऊंची है।

हर की पौड़ी: 100 फीट ऊंची शिव की यह मूर्ति हरिद्वार के हर की पौड़ी के पास स्थित है। शिव की इस प्रतिमा को देखने के लिए टूरिस्ट देश-विदेश से आते हैं।