लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2021: जानिए क्यों खास है इस बार गंगा दशहरा और क्यों मनाया जाता हैं ?

By संदीप दाहिमा | Updated: June 18, 2021 15:45 IST

Open in App
1 / 6
हिंदू मान्यताओं में गंगा को सबसे पवित्र नदी कहा गया है। ऐसी मान्यता कि इसमें डुबकी लगाने वालों के पाप का नाश हो जाता है। इसलिए गंगा को पापनाशनी और मोक्षदायनी भी कहा गया है। इसी नदी से जुड़ा एक बेहद अहम त्योहार 'गंगा दशहरा' (Ganga Dussehra) है।
2 / 6
यह हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। गंगा दशहरा इस बार 20 जून (रविवार) को पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ की दशमी तिथि की शुरुआत 19 जून को शाम 6.50 बजे से ही शुरू हो जाएगा और इसका समापन 20 जून को शाम 4.25 बजे होगा।
3 / 6
मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करना चाहिए। ऐसे करने से जातक के पाप मिट जाते हैं और वह मोक्ष का अधिकारी बनता है। गंगा स्नान के बाद दान की भी परंपरा है। कोरोना संकट में घर में भी गंगा जल की कुछ बूंद डाल कर स्नान कर सकते हैं।
4 / 6
ऐसी पौराणिक कथा है कि बेहद प्राचीन काल में गंगा नदी धरती पर मौजूद नहीं थीं। मान्यताओं के मुताबिक ऐसे में राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए बेहद लंबी और कठिन तपस्या की। वे पितृगणों को जीवन-मरण के चक्र से मुक्त करना चाहते थे। भगवान विष्णु उनकी तपस्या से प्रसन्न हुए और माता गंगा भी धरती पर आने के लिए तैयार हो गईं।
5 / 6
हालांकि, मां गंगा का वेग इतना अधिक था कि वे सीधे स्वर्ग से धरती पर सीधे आतीं तो पाताल में चली जाती। ऐसे में भगीरथ ने भगवान शिव की अराधना की।
6 / 6
इसके बाद भगवान शिव ने धरती पर माता गंगा के उतरने से पहले उन्हें अपनी जटाओं में धारण किया। इस तरह गंगा के तेज वेग में कमी आई और वे फिर भगवान शिव की जटाओं से होते हुए धरती पर आईं। ऐसा कहते हैं कि ज्येष्ठ मास की दशमी को ही गंगा माता धरती पर आईं थी। इसके बाद से गंगा दशहरा मनाने की परंपरा शुरू हुई।
टॅग्स :गंगा दशहराहिंदू त्योहारभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य