Ganesh Chaturthi 2023: मुंबई में सोने-चांदी से सजा गणपित का दरबार, कराया गया ₹360 करोड़ का इंश्योरेंस

By रुस्तम राणा | Published: September 11, 2023 05:21 PM2023-09-11T17:21:55+5:302023-09-11T17:21:55+5:30

Next

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। यह 10 दिनों का त्योहार होता है जिसका समापन अंतिम दिन (अनंत चतुर्दशी) गणेश विसर्जन के साथ होता है। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्सव 19 सितंबर, 2023 को शुरू होगा और 28 सितंबर, 2023 को विसर्जन के साथ समाप्त होगा।

गणेश चतुर्थी देवी पार्वती और भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश की जयंती का प्रतीक है और भक्त इस दौरान धन, समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए अपने घरों में उनका स्वागत करते हैं। देशभर में इस पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं।

मुंबई के प्रसिद्ध किंग सर्कल जीएसबी सेवा मंडल ने इस बार 360 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस कवर लिया है। इस कवर में बप्पा के सोने चांदी के आभूषणों से लेकर पर्सनल एक्सीडेंट तक का कवर शामिल है।

इस कवर में मंडल के स्वयंसेवक पुजारी और बावर्ची जैसे लोग शामिल हैं और ये सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस के द्वारा इंश्योरेंस कवर दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा गणपति मंडल ने इस बार अपने गणपति और उनके भक्तों के लिए इस साल 26.54 करोड़ का इंश्योरेंस कवर लिया है।

गणपति पंडाल के सदस्यों का मानना है कि इंश्योरेंस कवर लेने से ना सिर्फ गणपति जी की मूर्ति और उनके आभूषण सुरक्षित रहते हैं बल्कि भक्तजन से लेकर पंडाल और अन्य लोग सुरक्षित रहते हैं।