आज का राशिफल 27 अक्टूबर 2022: आज सिंह, तुला और मीन राशिवालों को होगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: October 27, 2022 06:49 AM2022-10-27T06:49:35+5:302022-10-27T06:49:35+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 27 October 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज अचानक से आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य के बिगड़ने से मन में निराशा का भाव आएगा। जोखिम लेने से बचें।

वृषभ: आज वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा, किंतु जीवनसाथी को आपकी किसी गलत आदत पर गुस्सा आ सकता है। भीड़भाड़ वाले जगहों पर संभलकर जाएं।

मिथुन: आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। गैस की समस्या परेशान कर सकती है। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी होने का प्रयास करेगा।

कर्क: आज दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित होंगे।

सिंह: आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। माता जी को सेहत का लाभ होगा। अवैध संबंध से दूर रहें।

कन्या: आज कार्य के प्रति जोश और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आने की संभावना है। छोटे भाई बहनों की मदद कर सकते हैं।

तुला: आज आर्थिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। आपकी संवाद शैली में निखार होगा। धन की बचत करने में आप सफल होंगे। घर-परिवार में माहौल अच्छा देखने को मिलेगा।  

वृश्चिक: आज मानसिक स्थिरता के लिए अपने किसी आराध्य का स्मरण करते रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण करेंगे।

धनु: आज जरूरत से ज्यादा आपका धन खर्च होगा। दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकर: आज आपको धनलाभ होगा। आपको नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगा। धन के स्रोत में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ आप पार्टी कर सकते हैं।

कुंभ: आज ऑफिस या किसी भी कार्यस्थल पर वाणी पर संयम और गुस्से पर काबू रखना है क्योंकि सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है।

मीन: आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारिक उद्यम से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धी आपके साथ कोई चालबाजी अंजाम दे सकते हैं।