लाइव न्यूज़ :

भारत की नंबर 1 टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला, मनिका को पछाड़ा

By संदीप दाहिमा | Updated: April 23, 2024 16:05 IST

Open in App
1 / 6
राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल चैंपियन श्रीजा अकुला मंगलवार को नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 38वें स्थान पर पहुंची और मनिका बत्रा को पछाड़कर शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गईं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
2 / 6
नवीनतम रैंकिंग में श्रीजा को एक स्थान का फायदा हुआ जबकि पिछले कुछ समय से भारत की नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका दो स्थान के नुकसान से 39वें पायदान पर खिसक गईं। इस साल 25 साल की श्रीजा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
3 / 6
उन्होंने डब्ल्यूटीटी फीडर कॉरपस क्रिस्टी और डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत टूर्नामेंट में क्रमश: जनवरी और मार्च में खिताब जीते। वह गोवा में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची। श्रीजा ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अनुभवी अचंता शरत कमल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता था। (फोटो- इंस्टाग्राम)
4 / 6
यशस्विनी घोरपड़े और अर्चना कामत क्रमश: 99वें और 100वें स्थान पर बरकरार हैं। शरत रैंकिंग में 37वें स्थान के साथ शीर्ष रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। जी साथियान और मानव ठाकर ने क्रमश: 60वें और 61वें स्थान पर एक दूसरे की जगह ली है। (फोटो- इंस्टाग्राम)
5 / 6
कुछ महीने पहले शीर्ष रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई नवीनतम सूची में और नीचे 64वें स्थान पर खिसक गए हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)
6 / 6
भारत पहले ही पेरिस ओलंपिक की टीम स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई कर चुका है। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ 16 मई तक उस समय की विश्व रैंकिंग के आधार पर पुरुष और महिला एकल में दो एकल खिलाड़ियों की प्रविष्टियों पर फैसला करेगा। (फोटो- इंस्टाग्राम)
टॅग्स :टेबल टेनिसTable Tennis Association of Indiaखेलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!