दंपति को चांद-सितारे वाला दुर्लभ कछुआ मिला, अंधविश्वास, जादू टोना के लिए होता है तस्करी, जानिए सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 6, 2020 08:42 PM2020-12-06T20:42:15+5:302020-12-06T20:44:40+5:30

Next

महाराष्ट्र में एक दंपति को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उन्हें एक बेहद दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला।

कछुए पर चांद-सितारे बने हुए हैं। कछुआ महाराष्ट्र में पुणे जिले के इंदापुर में भिगवण के पास पाया गया।

हालांकि कपल ने कछुए को वन अधिकारी को सौंप दिया। उन्हें पता चला कि यह भारतीय तारा कछुए की एक दुर्लभ प्रजाति थी और कछुआ लुप्त होने के कगार पर था।

दुर्लभ प्रजाति का कछुआ इंदापुर में रहने वाले विनोद काले और उनकी पत्नी शिवानी काले को मिला है। इंडियन स्टार कछुआ आम कछुए की तुलना में काफी सुंदर होता है।

सामान्य कछुओं की तुलना में अधिक सुंदर हैं। इस कछुए की पीठ बाहर की तरफ चमकदार है। चंद्रमा की तरह इन कछुओं के शरीर पर धब्बे हैं।

तस्कर इस कछुए को अंधविश्वास, जादू टोना और नशीली दवाओं के उत्पादन के लिए तस्करी करते हैं।