1 / 7पीएम मोदी ने लिखा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई। उन्होंने जनता से जुड़े एक मजबूत नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है।2 / 7वे लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को बहुत करीब से समझते हैं। उनके सफल कार्यकाल के लिए मैं उन्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री दिलीप घोष जी, अग्निमित्रा पॉल जी, अशोक कीर्तनिया जी, क्षुदिराम टुडू जी और निशीथ प्रमाणिक जी को हार्दिक बधाई।3 / 7आज, जब पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार शपथ ले रही है, तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और देश, विशेषकर पश्चिम बंगाल के लिए उनके स्थायी योगदान को याद करना बेहद स्वाभाविक है। उनके सपनों को साकार करने में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।4 / 7कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान श्री माखनलाल सरकार जी से मुलाकात हुई। वे एक समर्पित राष्ट्रभक्त हैं। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ काम किया और जम्मू-कश्मीर में उनके साथ रहने के दौरान गिरफ्तार भी हुए थे।5 / 7पश्चिम बंगाल में भाजपा की जड़ों को मजबूत करने और हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।6 / 7भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें गर्व है कि हमारी पार्टी में ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत बनाया।7 / 7एक सुखद संयोग है कि पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 बैसाख, यानी गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती के दिन आयोजित हुआ। इस अवसर पर कविगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके विचार और अमर संदेश लंबे समय से देश की चेतना को प्रेरित करते आए हैं और उनके आदर्श आज भी भारत के विकास पथ को दिशा दिखा रहे हैं।