Mumbai Building Collapse: डोंगरी में 4 मंजिला इमारत ढहने से हुई 12 की मौत, मलबे में कई लोगों के फसें होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 16, 2019 03:42 PM2019-07-16T15:42:30+5:302019-07-16T15:42:30+5:30

Next

महाराष्ट्र की माया नगरी कही जाने वाली मुंबई में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां डोंगरी के टांडेल गली में एक इमारत भरभराकर ढह गई। इमारत का नाम केसरबाई हैं।

इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की सूचना है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का जारी है। लेकिन बारिश होने के कारण बचाव के काम में थोड़ी मुश्किल हो रही है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार डोंगरी में टंडेल मार्ग पर स्थित भूतल के अतिरिक्त चार मंजिल वाली यह‘केशरबाई बिल्डिंग’ सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गिर गयी।

महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा, 'इमारत ढहने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है।' वहीं, आपको बता दें कि 40 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। साथ ही साथ सात लोगों को बचाया गया है। एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थित खतरे के बाहर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे का कहना है कि इमारत गिरने से 12 लोगों की दुर्भाग्य से मौत हो गई। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इमारत ढहने से 40 से 45 लोग फंस गए हैं। मुंबई में कैसे रहें? यह प्रश्न उठ रहा है। मृतकों को श्रद्धांजलि!

महाराष्ट्र: मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बर्वे और जोन 1 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे घटनास्थल पर पहुंचे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि गिरने वाली बिल्डिंग करीब सौ साल पुरानी थी।