लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस दिन पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

By संदीप दाहिमा | Updated: June 20, 2022 17:32 IST

Open in App
1 / 5
दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचेगा और बारिश की कमी की भरपाई जून के अंत तक हो जाने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले तीन दिन में हुई मानसून-पूर्व वर्षा ने दिल्ली में बारिश की कमी को 34 प्रतिशत तक कम कर दिया है और अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
2 / 5
सफदरजंग वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो 17 जून 2013 के बाद से इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। शहर में एक जून के बाद से 23.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 36.3 मिमी बारिश होती है। यह बारिश पिछले चार दिन में हुई है। स्काईमेट वेदर के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी. पी. शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और उससे सटे बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बनेगा, जो सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में हवा की प्रणाली में बदलाव लाएगा।
3 / 5
उन्होंने कहा, ‘‘ये चक्रवाती हवाएं सामान्य पूर्वी प्रवाह की शुरुआत करेंगी जो पश्चिमोत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली में यदि ठीक 27 जून नहीं, तो सामान्य तिथि के आसपास मानसून की पहली बारिश होगी।’’
4 / 5
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा कि मानसून सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है और ऐसी किसी प्रणाली का पूर्वानुमान नहीं है जो अभी इसकी प्रगति को रोक सके। आईएमडी ने बताया कि मानसून मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों, पूरे ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के अधिकांश हिस्सों और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ गया है।
5 / 5
इसने बृहस्पतिवार को बताया था कि मानसून के 23 जून से 29 जून के बीच पश्चिमोत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने पिछले साल भविष्यवाणी की थी कि मानसून अपनी सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले दिल्ली पहुंच जाएगा। बहरहाल, यह 19 वर्षों में सबसे अधिक देरी के साथ 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था।
टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसममानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम