लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: सचिन पायलट का पीएम मोदी पर हमला, मांगा 10 साल का रिपोर्ट कार्ड

By संदीप दाहिमा | Updated: February 6, 2024 12:09 IST

Open in App
1 / 6
Lokmat Parliamentary Awards 2023: सर्वाधिक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवां पुरस्कार समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। 'लोकमत' संसदीय पुरस्कार वितरण समारोह से पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 'लोकमत' नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। 'धर्म और जाति में उलझा लोकतंत्र' विषय पर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।
2 / 6
कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी और दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं पर अपनी बात रखी। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के नेताओं का चरित्र हनन किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि जो भी बीजेपी के विरोध में आ गया उसकी शामत आनी तय है।
3 / 6
उन्होंने कहा कि जो भाजपा के साथ चला गया वह उसी दिन से पाक-साफ हो जाता है। भाजपा में जाने वाले अपने साथियों के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि किसी की मजबूरी हो सकती है, किसी का मन बदल गया होगा। ईडी की कार्रवाई पर कहा कि एजेंसी के आंकड़े कहते हैं कि 95 प्रतिशत मामले विपक्ष के नेताओं दर्ज किए जाते हैं। मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपनाते पायलट ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया।
4 / 6
करप्शन पर भाजपा क्या कर रही है, किसी भी चीज की जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर पास नौकरी और महंगाई पर कोई जवाब नहीं है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार पर पायलट ने कहा कि 25 मंत्री में से 18 हारे, कांग्रेस को टिकट काटना चाहिए था। हम लोग जनता के मुद्दे को सही से उठा नहीं सके। परीक्षा पेपर लीक बड़ा मुद्दा रहा। कई मुद्दों को सही से जनता के सामने नहीं रखा गया। पायलट ने कहा कि भारत एक धार्मिक देश है लेकिन राम मंदिर आड़ में राजनीति हो रही है।
5 / 6
बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, दिल्ली की शिक्षा, लोकनिर्माण और बिजली मंत्री आतिशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी वक्ताओं में शामिल हैं।
6 / 6
बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 6 फरवरी को नई दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न होने जा रहा है। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, डॉ. सुभाष कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले मौजूद रहेंगे।
टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डलोकमत हिंदी समाचारलोकमत नेशनल कॉन्क्लेवसचिन पायलटनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?