लोकसभा चुनाव में मोदी की बंपर जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2019 07:26 PM2019-05-23T19:26:02+5:302019-05-23T19:26:02+5:30

Next

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ' प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मतगणना की ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा ने जहां एक सीट अपनी झोली में डाल ली है, वहीं 299 सीटों पर आगे चल रही है।

लोगों ने जीत का जश्न मनाया।

ये चुनाव 68 वर्षीय मोदी को दशक के सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर स्थापित कर रहे हैं, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंकड़े दिखाते हैं कि भाजपा अपने 2014 के प्रदर्शन से भी बेहतर करने जा रही है।

वाराणसी से चुनाव लड़ रहे मोदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 5 लाख वोटों से आगे चल रहे थे जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर में अपने करीबी उम्मीदवार से 6 लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रहे थे।