लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather: दिल्लीवालों को सात दिन तक गर्मी से राहत, हल्की बारिश के आसार

By संदीप दाहिमा | Updated: April 26, 2023 14:47 IST

Open in App
1 / 6
दिल्ली में फिर से हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार भी नहीं है।
2 / 6
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3 / 6
अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर बारिश होने की संभावना है।
4 / 6
दिल्ली में अगले छह से सात दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान के गिरकर कम से कम 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
5 / 6
आईएमडी ने इस साल गर्मी के मौसम में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने और अधिक लू वाले दिन दर्ज किए जाने का अनुमान लगाया है। कुछ क्षेत्रों, खासकर पूर्वी भारत में अप्रैल की शुरुआत और मध्य अप्रैल में कई मौसम प्रणालियों के कारण आंधी चलने, ओलावृष्टि के साथ ही तापमान कम रहने का अनुमान है।
6 / 6
मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा था कि देश में अगले पांच दिन में लू चलने के आसार नहीं है।
टॅग्स :मौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'