Karva Chauth festival: दिल्ली, एनसीआर और पटना तक नजर आया चांद, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 4, 2020 09:53 PM2020-11-04T21:53:38+5:302020-11-04T21:57:14+5:30

Next

दिल्ली में लोग हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाते हुए।

पंजाब के अमृतसर में करवा चौथ का पर्व मनातीं महिलाएं।

विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा करती हैं।

 हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत रखती हैं।

आज पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन महिलाओं ने पूरे हर्ष के साथ करवा चौथ का व्रत रखा।

वहीं अब करवा चौथ का चांद भी दिख चुका है, चांद दिखने के साथ ही सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत भी अब खोल रही हैं।

करवा चौथ का पावन व्रत आज बुधवार 4 नवंबर को है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। क्योंकि वे इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का पावन व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है।

करवा चौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत का संकल्प लिया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है।

इसके बाद ही महिलाएं कुछ ग्रहण करती हैं, अब देश के कई हिस्सों मे करवा चौथ का चांद दिख चुका है।

बिहार के पटना में और चंडीगढ़ में महिलाओं ने चांद देखकर अपना व्रत खोला है। वहीं पंजाब के अमृतसर में भी महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला है।